{"_id":"62a64e5b28eb8b0612292953","slug":"marathon-organized-against-drug-addiction-236-children-took-part-chandigarh-news-pkl4534788122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रण नशे के खिलाफ मैराथन का हुआ आयोजन, 236 बच्चों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्रण नशे के खिलाफ मैराथन का हुआ आयोजन, 236 बच्चों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस ने कराई दौड़।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। समस्या-समाधान टीम की तरफ से भारत विकास परिषद और चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से एक प्रण नशे के खिलाफ थीम के तहत दो दिवसीय मैराथन-दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन आईटी पार्क फाटक के पास किया गया। पहले दिन लड़के और लड़कियों की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 145 बच्चों ने हिस्सा लिया।
लड़कों के 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अलीजान ने प्रथम, शेखर ने द्वितीय और दिव्यांग यश भंडारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में यशोदा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और आयुषी ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि के रूप में आईटी पार्क एसएचओ रोहताश कुमार मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद की बाल एवं महिला क्षेत्र की अध्यक्ष गीता टंडन, टेक महिंद्रा कंपनी से निर्मल, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से मनिंदर और समस्या समाधान टीम चंडीगढ़ के चेयरमैन ओंकार सैनी भी उपस्थित रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 236 बच्चों ने भाग लिया। मैराथन प्रतियोगिता आईटी पार्क फाटक से शुरू हुई> मैराथन में 55 लड़के और 34 लड़कियों ने भाग लिया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने बच्चों को नशे से बचाव के लिए जागरूक किया। एके सूद और मनोज शुक्ला ने बताया कि समस्या समाधान टीम चंडीगढ़ पिछले काफी समय से सामाजिक कार्य करती आ रही है। कार्यक्रम में कबड्डी कोच करनैल सिंह, समस्या समाधान टीम से रविंदर, अजय, धर्मेंद्र, नीरज, दिनेश, राजेश, युवराज, विक्रम विक्की, मुकेश आचार्य, अरविंद दुबे, सुलेख चंद जैन, वेद व्यास, विनय कोरा समेत अन्य उपस्थित रहे।