फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Marathon in Rohtak with the slogan of Save Daughter

बच्चियों से बलात्कार करने वालों को मिले फांसी की सजा: सुनील शेट्टी

Mon, 04 Dec 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Marathon in Rohtak with the slogan of Save Daughter
बेटियों को बचाने के लिए बॉलीवुड सितारों ने किया नई जंग का आह्वान
‘बेटी को सम्मान दिलाओ-समाज में सद्भावना लाओ’ का नारा देते हुए बॉलीवुड के सितारों ने रोहतक से नई जंग का आह्वान किया। अभिनेता सुनील शेट्टी, महिमा चौधरी और गुलशन ग्रोवर समेत दूसरे वीवीआईपी ने बेटियों पर हो रहे अत्यचार का खुलकर विरोध किया।
विज्ञापन


किसी ने बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की तो किसी ने बेटियों को बचाने के साथ-साथ उनके सम्मान की भी पुरजोर वकालत की। साथ ही प्रदेश वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर महिला सुरक्षा में हरियाणा को नंबर वन बनाना होगा। दरअसल, रविवार को बॉलीवुड के सितारे राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित मिनी मैराथन में शिरकत करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


बेटी बचाओ के साथ बेटियों का सम्मान भी जरूरी : महिमा चौधरी
अभिनेत्री महिमा चौधरी ने कहा कि हर रोज देखने को मिलता है बच्चियों पर कितने अत्याचार हो रहे हैं। उन्हें बचाने के साथ-साथ उनका सम्मान करना भी जरूरी है। बेटियों का सम्मान तब होगा जब समाज की सोच में बदलाव आएगा। उन्होंने हरियाणा के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा को नंबर वन बनाया जाए। महिला सुरक्षा में अगर देश के किसी भी हिस्से का नाम आए तो उसमें हरियाणा टॉप पर होना चाहिए। ऐसे आयोजन के माध्यम से संकल्प लेना होगा कि बेटी बचाने के लिए सबसे पहले शुरुआत हरियाणा से की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चियों से बलात्कार करने वालों को मिले फांसी की सजा

Marathon in Rohtak with the slogan of Save Daughter
बेटियों को बचाने के लिए बॉलीवुड सितारों ने किया नई जंग का आह्वान
बच्चियों से बलात्कार करने वालों को मिले फांसी की सजा : सुनील शेट्टी 
अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए इस तरह का प्रयास काफी बेहतर है। देश में बदलाव हो रहा है, लेकिन अभी और अधिक बदलाव की जरूरत है। बच्चियों के साथ होने वाली बलात्कार की घटनाओं पर कहा कि इस तरह का शर्मनाक काम करने वालों को फांसी या उम्रकैद की सजा होनी चाहिए। कहा कि मैं खुद बच्चों के लिए एनजीओ चलाता हूं और वहां पर बेटियों को लेकर सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है। कोई इस तरह का कृत्य कैसे कर सकता है। खिलाड़ियों को लेकर कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी दूर-दूर तक नाम रोशन कर रहे हैं। यह गर्व की बात है। भले ही वह मुंबई में हो, लेकिन हरियाणा के साथ विशेष लगाव है। 
 
बेटियों को सम्मान नहीं देने वाले को मैं नहीं समझता इंसान : गुलशन ग्रोवर
अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कहा कि बेटी को सम्मान और प्रोत्साहन के लिए लोगों को जगाने या फिर उत्साह दिलाने की जरूरत नहीं है। यह किसी के कहने से नहीं, बल्कि मन से करना होगा। जो व्यक्ति बेटी के सम्मान को नहीं समझता मैं उसे इंसान हीं नहीं मानता। बेटी बेटे से कहीं ज्यादा अच्छी है। वह त्याग की एक तस्वीर है। सभी को उसका सम्मान करना होगा। बेटी बचाओ के लिए सरकार भी प्रयास कर रही है। यह सराहनीय कदम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले साल फिर से इस मैराथन में भाग लेने आएंगे। 

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और खिलाड़ी योगेश्वर दत्त भी पहुंचे 

Marathon in Rohtak with the slogan of Save Daughter
बेटियों को बचाने के लिए बॉलीवुड सितारों ने किया नई जंग का आह्वान
हरियाणा का बॉलीवुड में बज रहा डंका : यशपाल शर्मा
अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा के लोग खेलों से लेकर बॉलीवुड और देश सेवा में सबसे आगे हैं। खेलों में जहां दूर-दूर तक नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड में भी हरियाणा का डंका बज रहा है। दबंग और सुल्तान के बाद पिछले दिनों अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने भी यहां पर फिल्म की शूटिंग की है। उन्होंने आह्वान किया कि हरियाणा के लोग ऐसे ही कदम दर कदम आगे बढ़ते रहे। 

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और खिलाड़ी योगेश्वर दत्त भी पहुंचे 
खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने कहा कि यह खुशी की बात है कि हरियाणा खेलों का गढ़ है। सबसे अधिक खिलाड़ी यहीं से निकलते हैं। इस तरह का अभियान जारी रहना चाहिए। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस तरह के माध्यम से एक अलग संदेश दिया गया है। बेटी बचाओ के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। इस आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed