फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Marathon in Maloya, players running with tricolor in their hands

मलोया में मैराथॉन, हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े खिलाड़ी

Wed, 28 Jul 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Marathon in Maloya, players running with tricolor in their hands
चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम पूरे दमखम के साथ हिस्सा ले रही है। एक तरफ टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों से पूरे देश को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं, तो दूसरी ओर शहर में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक सुर में चीयर्स फॉर इंडिया का नारा लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को मलोया में सुबह 6 बजे एक बाल मैराथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे तिरंगा हाथ में लिए खूब दौड़े।
विज्ञापन

मलोया में राधा स्वामी सत्संग घर के पास से शुरू हुए बाल मैराथॉन को समाजसेवी व वकील सतेंदर सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिशंकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सैकड़ों बच्चों ने कोरोना के नियमों का ध्यान रखते हुए हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय के नारों के साथ दौड़ शुरू की। इस दौरान मलोया यूथ क्लब (स्मॉल फ्लैट्स) के अध्यक्ष अमित कुमार व अन्य की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को मैनेज किया गया और नारे लगाकर मौजूद लोगों को जोश से भरा। बच्चे अपनी दौड़ पूरी कर मलोया के बड़े पार्क में पहुंचे, यहां पर बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया और फिर रिफ्रेशमेंट दी गई। इसके अलावा बाल मैराथॉन में शामिल सभी बच्चों को पार्टिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया। इस मौके पर संजय बिहारी, उदय राज यादव, राकेश मिश्रा, मनोज, लाल बहादुर, भोला राम, कमलेश, नरेंदर शर्मा, गजाधर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुदल कुमार, निखिल, लॉबिश, अवनीश कुमार, रिंकू दुबे, कन्या, आरती, रंजन यादव, सुषमा, आनंद, दीपक, शुभम, अजय पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed