फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Marathon boosts city business

Chandigarh News: शहर के कारोबार को रफ्तार दे गई मैराथन

Mon, 02 Mar 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Marathon boosts city business
चंडीगढ़। शहर में हुई अंतरराष्ट्रीय मैराथन चंडीगढ़ के कारोबार को एकदम बूस्ट दे गई। चंडीगढ़ के छोटे से लेकर बड़े होटलों तक में जबरदस्त बुकिंग रही। वहीं, दूसरी ओर ट्रेवल एजेंट्स का काम भी काफी ज्यादा बढ़ गया। बताया जाता है कि चंडीगढ़ पहुंचे ज्यादातर लोगों ने हिमाचल की सैर की योजना भी बना ली थी। जिसकी वजह से ट्रेवल एजेंट्स को काफी ज्यादा लाभ हुआ।
विज्ञापन

टैंपों ट्रेवलर का काम करने वाले रोहित ने बताया कि मैराथन में आए लोगों ने हिमाचल के लिए टूर बुक करवाए थे। जिसमें कई टैंपो ट्रैवलर वालों को लाभ हुआ है। इसके साथ ही चंडीगढ़ के थ्री स्टार होटलों की चांदी हो गई थी। आमतौर पर दो से तीन हजार रुपये के किराए पर मिलने वाले रूम औसतन चार हजार रुपये तक पहुंच गए। वहीं, चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर और मोहाली के होटलों में भी चांदी हो गई। चंडीगढ़ होटल एसोसिएशन के अरविंदर सिंह ने बताया कि यह बड़ा आयोजन था, जिसकी वजह से होटल इंडस्ट्री को काफी ज्यादा बूस्ट मिला है। वहीं, चंडीगढ़ के रेस्टोरेंट के साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स के लिए भी यह मैराथन शानदार रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed