{"_id":"62622cb3c967906ad54996d6","slug":"marathon-and-walkathon-organized-in-panjab-university-on-occasion-of-earth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थ डे पर मैराथन: पंजाब यूनिवर्सिटी में पर्यावरण बचाने के लिए दौड़े विद्यार्थी, कुलपति का आह्वान-कम करें गाड़ियों का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थ डे पर मैराथन: पंजाब यूनिवर्सिटी में पर्यावरण बचाने के लिए दौड़े विद्यार्थी, कुलपति का आह्वान-कम करें गाड़ियों का इस्तेमाल
Fri, 22 Apr 2022 09:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:50 AM IST
सार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के डिफेंस विभाग की ओर से अर्थ डे के मौके पर शुक्रवार सुबह मैराथन और वाकथान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पीयू में अर्थ डे पर मैराथन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के डिफेंस विभाग की ओर से अर्थ डे के मौके पर शुक्रवार सुबह मैराथन और वाकथान का आयोजन किया गया। मैराथन का उद्देश्य युवाओं में सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाने और व्यायाम की आदत को व्यवहार में शामिल करना था। मैराथन को पीयू के कुलपति राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रोफेसर सत्यवीर सिंह ने छात्रों को कम दूरी के कार्य के लिए पैदल सफर करने या साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर ने छात्रों को कहा कि पीयू परिसर में विद्यार्थियों के लिए हर थोड़ी दूर पर साइकिल स्टैंड की व्यवस्था की गई है, जिससे गाड़ियों का इस्तेमाल कम किया जा सके और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इसमें विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन