फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many villages lost contact due to rise in water level in Ravi river in Amritsar

Amritsar News: घोनेवाल गांव में बही सड़क, रावी किनारे बसे 200 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू

Thu, 18 Aug 2022 09:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Aug 2022 09:43 PM IST
सार

घोनेवाल गांव के किसान ने बताया कि उनकी घनिएके बेट में जमीन है। वहां धान और गन्ने की फसल है। वह खेतों में गए थे। तभी अचानक पानी का सैलाब आ गया और उनके गांव को जोड़ने वाली मंडी बोर्ड की सड़क पानी में बह गई। किसान ने बताया कि बड़ी मुश्किल से वे एक रस्से की मदद से वापस लौटे।

विज्ञापन
Many villages lost contact due to rise in water level in Ravi river in Amritsar
मार्ग की मरम्मत में जुटी सेना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मूसलाधार बारिश के बाद रावी नदी में बढ़ा पानी मंगलवार की रात अजनाला तहसील के गांव घोनेवाल पहुंच गया। इससे मंडी बोर्ड की ओर से घोनेवाल गांव के लिए बनाई करीब 60 मीटर तक की सड़क बह गई और उक्त नदी का पानी इलाके के करीब दो हजार एकड़ खेतों में भर गया। मंडी बोर्ड की सड़क बहने से सैंकड़ों की संख्या में घोनेवाल के लोग फंस गए और उनका संपर्क अन्य गांवों से टूट गया।

विज्ञापन


रावी में बुधवार को आए अचानक पानी से अजनाला के रमदास इलाका के गांव घोनेवाला की मुख्य सड़क बह गई। राजू कसोला व अन्य गांवों में धान और गन्ने के खेती करने गए लोग रस्से की मदद से सुरक्षित वापस लौटे। इससे करीब डेढ़ हजार हेक्टेयर जमीन (खेत) में पानी भर गया और फसल बर्बाद हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रात में ही सेना को मदद की खातिर बुला लिया। 
विज्ञापन


प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सेना की मदद से रावी नदी के पास बसे गांव घोनेवाल से करीब 200 लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया। रेस्क्यू टीमों ने घोनेवाला गांव से किसानों के पशुओं को भी हटाकर सुरक्षित कैंप में पहुचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर और डेरा बाबा नानक से सेना बड़ी किश्तियों के साथ मौके पर पहुंच गई और पानी में फंसे लोगों को बुधवार को सुरक्षित बाहर निकाल कर कैंपों में पहुंचाया गया। प्रशासन ने पशुओं को भी सुरक्षित शिफ्ट कर ऊंची जगहों पर पहुंचा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार की देर रात ही सेना की मदद से रेत और मिट्टी की बोरियों से गुरदासपुर के गांव घनिएके बेट के पास पुल पर आई दरार को पाटने की कोशिश की।

घोनेवाल गांव के किसान ने बताया कि उनकी घनिएके बेट में जमीन है। वहां धान और गन्ने की फसल है। वह खेतों में गए थे। तभी अचानक पानी का सैलाब आ गया और उनके गांव को जोड़ने वाली मंडी बोर्ड की सड़क पानी में बह गई। किसान ने बताया कि बड़ी मुश्किल से वे एक रस्से की मदद से वापस लौटे। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के चलते गांव घनिएके, नंगली, तरोनावाला, कसोला, राजू कसोला, सहारन, राजू सहारन समेत करीब एक दर्जन गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया।

अजनाला के एसडीएम अमरप्रीत सिंह ने बताया कि उज्ज नदी से पानी छोड़े जाने और मूसलाधार बारिश के चलते रावी नदी का पानी मंगलवार की रात अजनाला के गांव घोनेवाल में अचानक आ गया। पानी के तेज बहाव से मंडी बोर्ड की करीब 50-60 मीटर सड़क बह गई और कुछ गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया। 

एसडीएम अजनाला ने बताया कि मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। टूटी सड़क की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2000 एकड़ खेतों में पानी भरने से फसलों के खराब होने की रिपोर्ट है। किसानों को मुआवजा देने के लिए जल्द ही सर्वे का काम शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर अब काफी कम हो चुका है और लोग वापस अपने घरों को लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed