फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many teachers of PU will adopt the villages of Punjab, will spread the light of knowledge

पीयू के कई शिक्षक पंजाब के गांवों को लेंगे गोद, फैलाएंगे ज्ञान का प्रकाश

Thu, 15 Jul 2021 03:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Many teachers of PU will adopt the villages of Punjab, will spread the light of knowledge
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के कई शिक्षक पंजाब के गांवों को गोद लेकर वहां शिक्षा का उजियारा करेंगे। साथ ही गांव की जरूरतों पर भी सर्वे करेंगे और उसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेंगे। बताया जाता है कि केंद्र सरकार उस सर्वे के आधार पर गांवों को चमकाएगी।
विज्ञापन

पीयू के कई शिक्षक समाजसेवा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसमें समाजशास्त्र, पब्लिक एडमिनिस्ट्रिेशन, होटल मैनेजमेंट, मनोविज्ञान आदि विभागों के नौ शिक्षक ऐसे हैं, जो गांवों को गोद लेने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था जो गांवों की जरूरतों पर जाकर सर्वे करना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने उन्हें इसके लिए अनुमति दे दी है। अब शिक्षक ऐसे गांवों का चयन करेंगे जहां शिक्षा दर कम हो और गांवों में विकास कम हुआ हो। पानी, बिजली, सड़क, रोजगार आदि की स्थिति देखेंगे। इसके अलावा अन्य तथ्यों को उजागर करेंगे। साथ ही लोगों को साक्षर करने का काम भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed