फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many people have no voter card at mohali, punjab assembly election 2017

मुसीबतः विस चुनाव मतदान को बचे 3 दिन, यहां अब तक नहीं बने वोटर कार्ड

Tue, 31 Jan 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 31 Jan 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
many people have no voter card at mohali, punjab assembly election 2017
मोहाली के लिए कांग्रेस ने जारी किया अलग मेनिफेस्टो
विस चुनाव के लिए मतदान होने में तीन दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक कई लोगों के वोटर कार्ड नहीं बन पाए हैं। यह मामला मोहाली में सामने आया है। जिला निर्वाचन कार्यालय की हेल्पलाइन पर आने वाली फोन कॉल्स से यह बात सामने आई है। हेल्पलाइन पर अधिकतर लोग वोटर कार्ड न बनने के संबंध में शिकायत कर रहे हैं। वहीं, निर्वाचन कार्यालय द्वारा लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला निर्वाचन कार्यालय में मंगलवार शाम तक करीब 223 कॉल्स आई थी। इसमें 216 शिकायतों का समाधान विभाग द्वारा कर दिया गया, सिर्फ सात शिकायतें ही पेंडिंग रह गई थी। विभाग का दावा है कि जल्द ही इन्हें भी निपटा दिया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक शिकायत मिलने के 15 मिनट के अंदर उनका निपटारा किया जाता है। कोई भी व्यक्ति विभाग द्वारा शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकता है।
विज्ञापन


शिकायत देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाता है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है। शिकायत दर्ज करवाने के लिए लोगों को 18001802051 या 9478894788 नंबर पर कॉल करनी होगी, इसके बाद विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिकायत केंद्र की नोडल अफसर कम एडीसी डॉ. नयन भुल्लर ने कहा कि हम आने वाली शिकायतों का पहल के आधार निपटारा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस, बिजली व अन्य विभागों की आ रही शिकायतें
मिली जानकारी के मुताबिक, इस नंबर पर कई लोगों द्वारा बिजली, पानी और पुलिस के संबंध में शिकायतें दी जा रही हैं। इसके बाद कंट्रोल रूम में तैनात मुलाजिम लोगों को सही राह बताते हैं। दूसरी तरफ आनलाइन शिकायतों में खरड़ सबसे आगे है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed