फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many mini covid care centers could not start till now in Chandigarh due to shortage of Oxygen

ऑक्सीजन की कमी : अब तक नहीं शुरू हो पाए कई मिनी कोविड केयर सेंटर

Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Many mini covid care centers could not start till now in Chandigarh due to shortage of Oxygen
दिनांक - 11 मई, रिपोर्ट- रिशु राज सिंह
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी.. अब तक नहीं शुरू हो पाए कई मिनी कोविड केयर सेंटर
सेक्टर-27ए स्थित अरबिंदो स्कूल में बन रहे कोविड सेंटर का आज यूटी प्रशासक के सलाहकार करेंगे दौरा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यूटी प्रशासन ने कई मिनी कोविड केयर सेंटर बनाने की इजाजत दे दी है, लेकिन ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से अभी तक सिर्फ दो सेंटर ही शुरू हो पाए हैं। जो सेंटर चल रहे हैं, उन्हें भी ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए रोजाना जूझना पड़ रहा है। ऑक्सीजन की कमी की खबरों के बीच प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा बुधवार को सेक्टर-27ए स्थित अरबिंदो स्कूल में बन रहे कोविड केयर सेंटर का दौरा करेंगे।
यूटी प्रशासन ने अब तक 9 मिनी कोविड केयर सेंटर बनाने की मंजूरी दी है। हालांकि, इनमें से सिर्फ सेक्टर-23 स्थित बाल भवन और सेक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलीडे होम में ही 50-50 बेड के कोविड केयर सेंटर शुरू हो पाए हैं। अन्य सभी सेंटर अभी तैयार हो रहे हैं। कुछ सेंटर ऐसे हैं, जिन्हें शुरू होने में अभी हफ्ते से भी ज्यादा का समय लगेगा। पीजीआई के इंफोसिस सराय में 100 बेड का कोविड केयर केयर बना रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी के एचएस सभ्रवाल ने बताया कि अभी वहां पर सेंटर के शुरू होने में समय लगेगा, क्योंकि उन्हें ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-43 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सेंटर बना रहे यूनाइटेड सिख के पदाधिकारियों ने दिल्ली से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए हैं, ताकि उन्हें ऑक्सीजन की सप्लाई में समस्या न आए। अन्य जगहों के हालात भी कुछ ऐसे ही हैं। ऑक्सीजन की कमी की वजह से पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में वेस्टर्न कमांड की ओर से बनाया गया 100 बेड का अस्पताल भी देरी से शुरू हुआ। पहले यह अस्पताल 5 मई से शुरू होना था, लेकिन ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं हो पाने की वजह से यह अस्पताल 10 मई से शुरू हो सका, जबकि अभी भी सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीएमएसएसएस-8बी में सेंटर तैयार, सिर्फ ऑक्सीजन व रेगुलेटर का इंतजार
शहर में जितने भी मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं, लगभग सभी में ऑक्सीजन की समस्या है। जीजीएमएसएसएस-8बी में 50 बेड का कोविड सेंटर बना रहे अमर विवेक अग्रवाल एवं उनकी संस्था ने बेड व अन्य चीजों की व्यवस्था कर ली है। ऑक्सीजन व रेगुलेटर की वजह से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। अमर विवेक ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से 20 सिलिंडर की व्यवस्था कर चंडीगढ़ ला रहे थे, लेकिन मोहाली में ट्रक को पकड़ लिया गया और सभी सिलिंडर को सील कर दिया गया। हालांकि, इसके बावजूद कहीं से ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे हैं। रेगुलेटर मिलने के बाद डॉक्टर्स एक ड्राई रन करेंगे और फिर सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा।

शहर में 9 मिनी कोविड केयर सेंटर की मंजूरी
प्रशासन ने अब तक 9 जगहों पर मिनी कोविड केयर सेंटर व अस्पताल बनाने की मंजूरी दी है। इनमें बाल भवन, इंदिरा हॉलीडे होम, पीजीआई का इंफोसिस सराय, सेक्टर-8बी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-27ए स्थित अरबिंदो स्कूल, सेक्टर-43 का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-38बी का बिल्डिंग नंबर-1100, सेक्टर-47 का कम्युनिटी सेंटर और सेक्टर-34 का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed