{"_id":"61f6d6b5e272e114051b7dc4","slug":"many-leaders-joined-bharatiya-janata-party-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022: कई नेता भाजपा में शामिल, विपक्ष पर मीनाक्षी लेखी का हमला, कहा- केंद्रीय परियोजनाओं का लेते हैं श्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022: कई नेता भाजपा में शामिल, विपक्ष पर मीनाक्षी लेखी का हमला, कहा- केंद्रीय परियोजनाओं का लेते हैं श्रेय
Mon, 31 Jan 2022 01:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:13 AM IST
सार
पंजाब में कई दलों के नेताओं ने चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा में आने वाले नेताओं में कांग्रेस विधायक के भाई का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दे दिया। चंडीगढ़ में एक कांग्रेस विधायक के भाई सरबजीत सिंह वैद्य समेत कई अन्य कांग्रेस और अन्य दलों के बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर पंजाब चुनाव सह-प्रभारी मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वित्त-पोषित ‘परियोजनाओं’ का क्रेडिट लेने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जनता को धोखा देती हैं कि ये योजनाएं उनके द्वारा संचालित की गई हैं।
विज्ञापन
लेखी ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब तक जाने वाले रास्ते हेरिटेज वॉक तथा गलियारा, जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर सौंदर्यीकरण परियोजना, रामबाग, किला लोहगढ़, स्मार्ट सिटी के तहत अमृतसर, जालंधर, लुधियाना सहित कई अन्य शहरों का विकास अन्य विरासत भवनों के विकास के लिए केंद्र ने पैसा दिया है।
विज्ञापन
पंजाब व दिल्ली की राज्य सरकारें जनता से झूठ बोल रही हैं। नानक नाम लेवा संगत के लिए पाकिस्तान में छूटे गुरुधाम श्री करतारपुर साहिब के निर्माण के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने पहल की। आजादी के बाद किसी सरकार ने पंजाबियों की भावनाओं पर कभी ध्यान नहीं दिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब और पंजाबियों से विशेष लगाव है। इसके चलते प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर विचार किया और करतारपुर कॉरिडोर खोलने की पहल की। गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब तक परियोजना के लिए 120 करोड़ रुपये आवंटित किए।
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अमृतसर में पर्यटक बुनियादी ढांचे की लागत 8 करोड़ रुपये है। श्री आनंदपुर साहिब में 28.99 करोड़ रुपये में हेरिटेज पथ, मियां मीर, दीवान टोडर मल की जहाज हवेली, शहीद ऊधम सिंह जी आदि के स्मारकों के लिए 19.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
‘स्वार्थों का प्रचार कर रहे केजरीवाल’
मीनाक्षी लेखी ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक अनूठा रोल मॉडल है, जिसका श्रेय केजरीवाल को दिया जा सकता है जो पूरी तरह से भ्रामक है और अपने स्वार्थों का प्रचार कर रहा है। आप द्वारा सात साल के शासन का कोई स्कोर कार्ड नहीं है लेकिन हां केजरीवाल एक ‘पोस्टर मैन’ हैं जो अपने मीडिया अभियान पर अधिक ऊर्जा खर्च करते हैं और सरकारी खजाने का पैसा बर्बाद करते हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने जो कहा है उसे पूरा किया है और पंजाब में भी भाजपा जो कहेगी उसे पूरा करेगी।
ये हुए भाजपा में शामिल
पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस विधायक के भाई सरबजीत सिंह वैद्य, कांग्रेस नेता हरबंस सिंह बूटा, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष अवतार सिंह चीमा, पंजाब शिवसेना यूथ के अध्यक्ष अमित शर्मा, बाल ठाकरे के भतीजे गुलाब चंद दुबे, सौरव दुबे, दीपक वशिष्ठ, नमेश राजपूत, नवदीप मनकोटिया, आजाद हिंद सेना पंजाब के चेयरमैन विकास जोशी, जालंधर कांग्रेस के जिला सचिव मनोज शर्मा, यूथ कांग्रेस जालंधर के जिलाध्यक्ष अभिषेक बख्शी, जालंधर यूथ शिवसेना के जिलाध्यक्ष काली थापर, रविंदर शर्मा, संजय गुप्ता, रविंदर जैन, इंदर पाल सिंह, विजय कुमार, जगमोहन शर्मा आदि अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं।