फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many information related to Shaheed Udham Singh is wrong in English book of Class IX of PSEB

Punjab: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड नहीं जानता शहीद ऊधम सिंह की जन्मतिथि, नौवीं कक्षा की किताब में कई गलतियां

Fri, 25 Aug 2023 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 02:17 PM IST
सार

मंच के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि वह 17 पुस्तकें लिख चुके हैं और पांच पुस्तकें शहीद ऊधम सिंह की जीवनी पर लिखी है। पंजाब शिक्षा बोर्ड की अंग्रेजी की पुस्तक मेन कोर्स बुक में पेज नंबर-39, 40 पर शहीद ऊधम सिंह की जीवनी से संबंधित लेख लिखा है। इसमें कई गलतियां हैं।

विज्ञापन
Many information related to Shaheed Udham Singh is wrong in English book of Class IX of PSEB
शहीद ऊधम सिंह के बारे में किताब में दी गई गलत जानकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब शिक्षा बोर्ड की नौवीं कक्षा की अंग्रेजी की पुस्तक में शहीद ऊधम सिंह से जुड़ी कई जानकारियां गलत हैं। गदरी शहीद ऊधम सिंह विचार मंच ने नौवीं कक्षा की अंग्रेजी की पुस्तक मेन कोर्स बुक में लिखे शहीद ऊधम सिंह के लेख पर कई सवाल उठाए हैं। लेख में शहीद की जन्म तिथि, फांसी की तिथि के अलावा अन्य कई गलतियां निकाली है। विभाग लंबे समय से बच्चों को शहीद की जीवनी संबंधी गलत जानकारी दे रहा है। मंच ने इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री व चेयरमैन शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर इसे सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए पंजाब ने जारी किए 48.91 करोड़ रुपये, सीएम मान बोले-ये हमारी विरासत
विज्ञापन


मंच के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि वह 17 पुस्तकें लिख चुके हैं और पांच पुस्तकें शहीद ऊधम सिंह की जीवनी पर लिखी है। पंजाब शिक्षा बोर्ड की अंग्रेजी की पुस्तक मेन कोर्स बुक में पेज नंबर-39, 40 पर शहीद ऊधम सिंह की जीवनी से संबंधित लेख लिखा है। इसमें कई गलतियां हैं। बच्चे ऊधम सिंह की जीवनी संबंधी गलत जानकारी हासिल कर रहे हैं। राकेश ने बताया कि शहीद ऊधम सिंह को 31 जुलाई 1940 को फांसी दी गई थी, लेख में लिखा है 30 जुलाई को फांसी दी थी। ऊधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 में हुआ था, लेख में लिखा है कि 18 दिसंबर 1899 में हुआ था। इसके अलावा लेख में छपी ऊधम सिंह की फोटो असल फोटो से नहीं मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: सरहद पार से घुसपैठ रोकेंगे एआई से लैस स्वदेशी ड्रोन, इजराइल पर निर्भरता भी होगी खत्म

जलियांवाला बाग के लिए असली दोषी ब्रिगेडियर जनरल डायर था, जलियांवाला बाग की घटना के बाद बैठे हंटर कमीशन तथा आर्मी कौंसिल ने डायर को ही दोषी ठहराया था। उसी को ही सजा हुई थी। माइकल ओडवायर को कहीं भी जलियांवाला बाग की घटना संबंधित दोषी नहीं ठहराया गया था। जबकि इस लेख में माइकल ओडवायर को दोषी ठहराया है। राकेश ने बताया कि मुख्यमंत्री को जो पत्र भेजा था, उसका जवाब उन्हें मिल गया है। मुख्यमंत्री ने तमाम गलतियों को सुधारने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र फॉरवर्ड कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed