फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many including former state general secretary of Congress Shashi Shankar Tiwari joined BJP

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शशि शंकर तिवारी समेत कई भाजपा में शामिल

Sat, 05 Nov 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Many including former state general secretary of Congress Shashi Shankar Tiwari joined BJP
चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शशि शंकर तिवारी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। शुक्रवार को उनके साथ अन्य कई नेताओं ने भी भाजपा ज्वाइन की। इनमें किसान नेता दीदार सिंह, बीएसपी से चुनाव लड़ी बबली गहलोत समेत अन्य शामिल हैं। सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री जॉन बराला ने सभी को प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद की मौजूदगी में भाजपा में शामिल कराया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तिवारी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें थीं। पिछले नगर निगम चुनाव में तिवारी वार्ड नंबर-9 से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दी। इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शुरुआत में शशि शंकर तिवारी भाजपा में ही थे। वर्ष 2009 में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें कॉलोनी सेल का चेयरमैन भी बनाया था। केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बराला ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता बराबर है। यहां परिवारवाद नहीं है। अरुण सूद ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हर कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

इन्होंने भी थामा भाजपा का दामन
प्रदीप सिंह तमी, विजय कुमार चौहान, जगमोहन सिंह, अवतार सिंह (लाली), बहादुर सिंह, लवली, रणदीप सिंह दिप्पी, अमरिंदर सिंह सहित अटावा गांव के कई दुकानदार, बसपा नेता सोनू गहलोत ने भाजपा का दामन थामा। इन नताओं ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed