फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many houses Containment Zone Advisor Mask social distance mandatory

सेक्टर-40,56 और 15 के कई घर कंटेनमेंट जोन से बाहर, एडवाइजर ने जारी कर दिया आदेश मास्क और सामाजिक दूरी है अनिवार्य

Wed, 02 Sep 2020 12:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Many houses Containment Zone Advisor Mask social distance mandatory
चंडीगढ़। शहर में कोरोना वायरस के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि इस बीच शहर के कई इलाकों से राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सेक्टर-40, 56 और 15 के कुछ घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया। साथ ही इन इलाकों में लगाए गए प्रतिबंधों को भी हटाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एडवाइजर मनोज परिदा ने आदेश जारी करके सेक्टर-40 के मकान नंबर-2778 से 2801 तक 23 घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया है। इसके अलावा सेक्टर-56 के मकान नंबर-6445 से 6448-सी और मकान नंबर-6449 से 6452-सी के 32 फ्लैट्स और सेक्टर-15 के 11 घरों को भी कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया है। अफेक्टेड एरिया असेस्मेंट कमेटी की सिफारिश के बाद ही यूटी एडवाइजर ने ये आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इलाके में जारी रहेगी स्क्रीनिंग पपिछले कुछ दिनों से यहां कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद ही इन घरों को आजाद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि इन्हें सामाजिक दूरी और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed