{"_id":"6204287f162c8c4ed351ab03","slug":"many-classes-of-engineering-msc-and-bds-will-start-from-february-14-chandigarh-news-pkl4416025174","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग, एमएससी और बीडीएस की कई कक्षाएं 14 फरवरी से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग, एमएससी और बीडीएस की कई कक्षाएं 14 फरवरी से होंगी शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के कई विभागों ने अगले सेमेस्टर की कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत इंजीनियरिंग और एमएससी के कई कोर्स के साथ बीडीए की कक्षाएं 14 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। चार वर्षीय और तीन वर्षीय स्नातक कोर्सेज के अंतिम वर्ष और परास्नातक कोर्सेज की कक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन चलेंगी।
यूआईसीईटी (केमिकल इंजीनियरिंग विभाग) की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार बीई केमिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष, बीई फूड टैक्नोलॉजी के चौथे वर्ष, बीई केमिकल इंजीनियरिंग-एमबीए के चौथे वर्ष, बीई केमिकल इंजीनियरिंग-एमबीए के पांचवें वर्ष, एमई केमिकल इंजीनियरिंग के पहले और दूसरे वर्ष, एमई फूड टैक्नोलॉजी के पहले और दूसरे वर्ष, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के पहले और दूसरे वर्ष की कक्षाएं ऑफलाइन कक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होगी। बीडीएस पहले वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं भी 14 फरवरी से ऑफलाइन माध्यम में शुरू होंगी। ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के लिए पीयू परिसर में आने वाले विद्यार्थियों के लिए कोरोना के दोनों टीके लगा होना जरूरी है। विद्यार्थियों को छात्रावास उपलब्धता के आधार पर मिलेगा।
इस माह से स्कूल में भी शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं
शिक्षा विभाग इस माह से शहर के स्कूलों में पहली से नौंवी की कक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में शुरू करने की तैयारी कर रहा है। स्कूल खोलने को लेकर विभाग ने योजना बना ली है, इस पर अभी मुहर लगनी बाकी है। उम्मीद है कि वीरवार को होने वाली वॉर रूम बैठक में इस मसले पर चर्चा हो सकती है, क्योंकि पड़ोसी राज्यों में भी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। अभी तक स्कूलों में दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन माध्यम में चल रही है, लेकिन ठंड के कारण अभी तक ऑफलाइन कक्षाओं में विद्यार्थी पर्याप्त संख्या में स्कूल पहुंचने नहीं लगे हैं। दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में विद्यार्थियों की ओर से कोरोना टीकाकरण की पहली डोज का लगवाया होना जरूरी है।