{"_id":"61ffc9a8310e15072d2031ac","slug":"manpreet-singh-badal-name-not-in-the-list-of-star-campaigners-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में मनप्रीत बादल का नाम नहीं, राजा वड़िंग को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में मनप्रीत बादल का नाम नहीं, राजा वड़िंग को मिली जगह
Mon, 07 Feb 2022 02:06 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:06 AM IST
सार
राहुल गांधी के करीबी होने के बावजूद मनप्रीत को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल न करने के बाद शिअद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोशल मीडिया पर मनप्रीत बादल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की एक सूची बीते दिनों जारी की। सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और राजा वडि़ंग समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं लेकिन वित्त मंत्री व बठिंडा शहर से कांग्रेस प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल को सूची में शामिल नहीं किया गया है। शिअद कार्यकर्ता और नेता सोशल मीडिया पर इसको लेकर लगातार मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहले सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल है लेकिन मनप्रीत बादल का नाम स्टार प्रचारक सूची में नहीं है। जिसका मुख्य कारण पिछले पांच वर्ष में वित्त मंत्री रहते प्रदेश के लोगों और सरकारी कर्मियों के लिए खास नीतियां न बनाना और कांग्रेस में बढ़ रहे विरोध को माना जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में जब विधानसभा चुनाव होते हैं तो मनप्रीत बादल को कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करती रही है। राहुल गांधी के करीबी होने के बावजूद मनप्रीत को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल न करने के बाद शिअद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोशल मीडिया पर मनप्रीत बादल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री रहते मनप्रीत ने विकास की जगह विनाश किया: शिअद
शिअद के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने कहा कि मनप्रीत बादल ने उर्दू के शेर सुना लोगों को भावुक कर 2017 में वोट हासिल कर जीत प्राप्त की थी। मनप्रीत को कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया लेकिन वित्त मंत्री बनने के बाद उन्होंने शहर समेत प्रदेश का विकास करने संबंधी नीति बनाने की जगह विनाश की नीति को अपनाया।
मनप्रीत को जनता नकार चुकी: भाजपा
भाजपा नेता सुनील सिंगला ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान को पता चुका है कि उनके वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को जनता ने नकार दिया है। जिसके चलते हाईकमान ने सख्त निर्णय लेते हुए मनप्रीत को स्टार प्रचारक सूची से बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता भी इस बात को नकार नहीं सकते कि मनप्रीत बादल के कारण पूरी पंजाब कांग्रेस को बडे़ स्तर पर लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है।