{"_id":"64c80b8ce011bf7207054e15","slug":"manpreet-singh-badal-hit-back-at-punjab-cm-bhagwant-mann-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मनप्रीत बादल का CM मान पर पलटवार, कहा- मत खुलवाओ मेरी जुबान, अनर्थ हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मनप्रीत बादल का CM मान पर पलटवार, कहा- मत खुलवाओ मेरी जुबान, अनर्थ हो जाएगा
Tue, 01 Aug 2023 01:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:01 AM IST
सार
मनप्रीत बादल ने आगे कहा कि ‘सस्ती शोहरत खरीदने में न जाएं। हम अंग्रेजों से मिल गए, मुगलों से मिल गए। मनप्रीत बादल पीपीपी के आदर्शों पर नहीं खड़ा। अगर कोई व्यक्ति पीपीपी के आदर्शों पर खड़ा है तो वह मनप्रीत सिंह बादल खड़ा है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब एक-दूसरे को चुनौती देने पर पहुंच गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री मान ने सुनाम में सार्वजनिक सभा में मनप्रीत बादल पर बयान दिया। इसके कुछ ही देर बाद मनप्रीत बादल भी खुलकर सामने आ गए। उन्होंने सीधे तौर पर भगवंत मान को चुनौती दी कि उनकी जुबान न खुलवाएं, अनर्थ हो जाएगा।
विज्ञापन
मनप्रीत बादल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो मैसेज अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कहा- ‘भगवंत मान जी, रोजाना धमकी मत दो, सीधे आकर बात करें।’ मनप्रीत ने कहा- ‘मुख्यमंत्री साहब राजनीतिक जलसे में आपकी धमकी मिली है। मैं आपको एक बात याद कराना चाहता हूं कि शोहरत अस्थायी चीज होती है। ताकत और हकूमत ना किसी इंसान के पास आज तक रही है और ना ही आपके पास रहनी है।’
विज्ञापन
मनप्रीत बादल ने आगे कहा कि ‘सस्ती शोहरत खरीदने में न जाएं। हम अंग्रेजों से मिल गए, मुगलों से मिल गए। मनप्रीत बादल पीपीपी के आदर्शों पर नहीं खड़ा। अगर कोई व्यक्ति पीपीपी के आदर्शों पर खड़ा है तो वह मनप्रीत सिंह बादल खड़ा है। अगर नहीं खड़ा तो भगवंत मान नहीं खड़ा है। आज आप हेलिकॉप्टर हवाई जहाज पर ऐसे घूम रहे हैं जैसे कोई मुगलिया शहजादा घूम रहा हो। ’
विज्ञापन