फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manpreet Singh Ayali Interview

मनप्रीत अयाली से पूछे गए 6 सवाल, जानिए जवाब

Sun, 13 Apr 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Apr 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
Manpreet Singh Ayali Interview
पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना सीट शिअद के लिए प्रतिष्ठा की जंग मानी जा रही है। शिरोमणि अकाली दल ने इस सीट से मुल्लांपुर दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली को चुनाव मैदान में उतारा है। अयाली का मुकाबला कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू, आम आदमी पार्टी के एचएस फुलका और अकाली दल से बगावत कर आजाद उतरे सिमरजीत सिंह बैंस से है।
विज्ञापन


इस राजनीतिक संग्राम में अपनी जीत के लिए अयाली गांव-गांव और शहरों में सुबह से लेकर रात तक खूब पसीना बहा रहे हैं। अयाली भ्रष्टाचार से मुक्त सुशासन, विकास के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं, उनका दावा है कि जीतने के बाद वे लुधियाना को विकास का नया मॉडल बना देंगे।
विज्ञापन


साथ ही वे अपने प्रचार के दौरान केंद्र की यूपीए-2 सरकार की नाकामियों को गिनाने में भी नहीं चूकते। प्रचार से समय निकालकर अयाली ने चुनावी रणनीति और मुद्दे पर राजीव शर्मा से खुलकर बातचीत की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में चौकोना मुकाबले पर ये बोले

Manpreet Singh Ayali Interview
सवाल- आप मुल्लांपुर दाखा से विधायक हैं और अब आपको पार्टी ने एमपी के लिए चुनाव मैदान में उतारा है, इस भरोसे का आधार क्या है?
जवाब-
मुल्लांपुर दाखा में विधायक का चुनाव 2012 में लड़ा था और विजयी रहा था। इससे पहले पार्टी ने जिला परिषद के चेयरमैन की जिम्मेदारी दी थी। इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए इलाके में जबरदस्त विकास कराया। विकास कार्यों के बदौलत लुधियाना को देश के अव्वल जिला परिषद का राष्ट्रीय सम्मान मिला था। विधायक रहते हुए भी दाखा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सवाल- लुधियाना संसदीय क्षेत्र में इस बार चौकोना मुकाबला है। इस चुनौती का आप किस तरह से मुकाबला कर रहे हैं ?
जवाब-
लुधियाना सीट पर सिर्फ दो दलों का वर्चस्व रहा है। इस बार मुकाबला पहले से काफी अलग है। इस रण को जीतने के लिए अकाली दल और भाजपा के वर्कर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। देश में चल रही मोदी लहर से लुधियाना भी अछूता नहीं है। दूसरे अकाली भाजपा गठबंधन सरकार ने जबरदस्त विकास कराया है। शहर में एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। विकास को आधार बना कर ही लोगों के बीच अपनी जगह बनाई गई है।

सवाल- शिरोमणि अकाली दल से बागी होकर हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं, उनका कितना असर है?
जवाब-
चुनाव मैदान में बैंस के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शिरोमणि अकाली दल अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में प्रचार कर रहा है।

औद्योगिक समस्याओं के बारे में ये कहा

Manpreet Singh Ayali Interview
सवाल- औद्योगिक शहर में काफी समस्याएं हैं, इनका समाधान कराने के लिए आपके पास क्या मंत्र है ?
जवाब-
लुधियाना पंजाब का सबसे बड़ा औद्योगिक नगर है। यहां पर उद्योगों की काफी दिक्कतें हैं। औद्योगिक दिक्कतों का निपटारा केंद्र और राज्य सरकार के आपसी तालमेल से होता है। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद शहर में औद्योगिक दिक्कतों का निपटारा पहल के आधार पर कराया जाएगा। शहर की एयर कनेक्टिविटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाया जाएगा। ताकि विदेशी बायर्स का यहां आना जाना आसान हो सके। इसके अलावा इंडस्ट्री में निवेश बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा अमृतसर से दिल्ली तक बन रहे फ्रेट कारिडोर के काम को तेज कराएंगे। इससे इंडस्ट्री को काफी लाभ होगा। इंडस्ट्री के लिए विशेष पैकेज लाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

प्रदूषण के मुद्दे पर ये कहा

Manpreet Singh Ayali Interview
सवाल- लुधियाना देश का अग्रणी प्रदूषित शहर है। यहां से प्रदूषण कम करने के लिए आपका क्या रोड मैप है?
जवाब-
लुधियाना में बुड्ढा नाला से काफी प्रदूषण हो रहा है। हमारी यह प्राथमिकता है कि इसको फिर से जवान किया जाए और इसमें निर्मल जल बहे। फिलहाल बुड्ढ़े नाले को साफ करने का कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है। इस दिशा में ठोस उपाय किए जाएंगे। ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सके। इसके अलावा शहर में वायू प्रदूषण को कम करने के लिए भी उपाय किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि हर तरह के प्रदूषण को कम करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जाए।

चुनाव में जीत को लेकर ये कहा

Manpreet Singh Ayali Interview
सवाल- जीत के बाद लुधियाना के लोगों के लिए आपकी क्या योजनाएं हैं?
जवाब-
जीतने के बाद लुधियाना में विकास को नई बुलंदियों पर पहुंचाया जाएगा। शहर में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए खेल स्टेडियम और मल्टी स्पोर्ट्स अकादमी बनाई जाएगी। शहर में शिमलापुरी और हैबोवाल में नए सरकारी अस्पताल भी खोलने की योजना है। इसके अलावा शहर के लोगों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए आरओ प्लांट लगवाए जाएंगे। ट्रैफिक का बोझ कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जाएंगे। लुधियाना में नेशनल हाईवे के काम को तेज कराया जाएगा, ताकि लोगों को आराम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed