फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manpreet Badal shared the old video of CM Bhagwant Mann

Punjab: मनप्रीत ने साझा किया CM मान का पुराना वीडियो, लिखा- भगवंत जी! ड्रामा करना आपका पेशा था और अब भी है

Sat, 29 Jul 2023 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Jul 2023 12:50 AM IST
सार

कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनप्रीत ने कहा था कि भगवंत मान जी मैं न आपसे डरता हूं और न आपकी विजिलेंस से। साथ ही पुरानी यात्रा पर एक जिक्र किया था कि कैसे वह टोल टैक्स देकर यात्रा करते हैं। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक शेर लिखकर जवाब दिया था कि... मनप्रीत जी आप ईमानदारी के बड़े उदाहरण न दें।

विज्ञापन
Manpreet Badal shared the old video of CM Bhagwant Mann
मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच सोशल मीडिया पर चल रही जुबानी जंग तेज हो गई। मनप्रीत बादल ने शुक्रवार शाम सीएम भगवंत मान पर जवाबी हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि भगवंत जी.. ड्रामा करना आपका पेशा था और अब भी है। पंजाब के लोग आपके ड्रामे देख रहे हैं। फिर उन्होंने शेर लिखा- मैं बताऊं काफिला क्यों लुटा? तेरा (सीएम) रहजनों से था वास्ता, मुझे हार जनों से गिला नहीं, तेरी (सीएम दी) रहबरी पर सवाल है। शेर के नीचे उन्होंने शब्दों का अर्थ भी बताया है। मलाल का अर्थ अफसोस, दुख का रंज और रहजनों का अर्थ लुटेरे लिखा है। साथ ही एक सीएम का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है।

विज्ञापन


मनप्रीत बादल की तरफ से जो वीडियो शेयर किया है, वह उस समय का है जब मनप्रीत और सीएम भगवंत मान एक ही पार्टी पीपीपी में थे। उस समय वह विदेश गए थे, जिसमें भगवंत मान कह रहे हैं कि पंजाब के लोगों को यह लगता है कि पूरी दुनिया में नेता हूटर बजाती लाल बत्ती वाले वाहनों में आते हैं। उन्हें नहीं पता कि ग्रॉसरी की दुकानों में लाइनों में भी नेता खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि मनप्रीत जी वह दिन देखना चाहते हैं जब पंजाब का मुख्यमंत्री लोगों के साथ लाइन में लगकर सिलिंडर भरवाने के लिए खड़ा होगा। साथ ही लोग उसके साथ फोटो नहीं खिचाएंगे। वीआईपी कल्चर खत्म कर देंगे।

विज्ञापन

मान ने कहा था- आप ईमानदारी के उदाहरण न दें

दरअसल, कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनप्रीत ने कहा था कि भगवंत मान जी मैं न आपसे डरता हूं और न आपकी विजिलेंस से। साथ ही पुरानी यात्रा पर एक जिक्र किया था कि कैसे वह टोल टैक्स देकर यात्रा करते हैं। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक शेर लिखकर जवाब दिया था कि... मनप्रीत जी आप ईमानदारी के बड़े उदाहरण न दें। मुझे आप के बागों के एक-एक किन्नू का पता है। अपनी गाड़ी खुद चलाना.. टोल टैक्स देना.. यह सब ड्रामे हैं। आपकी भाषा में शेर हाजिर है - तू इधर उधर की न बात कर यह बता काफिला क्यों लुटा, मुझे रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है। साथ ही लिखा कि जवाब का इंतजार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed