{"_id":"62797e0a93d1a5260d56c187","slug":"manoj-meena-got-the-local-rank-of-ssp-shruti-arora-became-sp-city-chandigarh-news-pkl4501353155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज मीणा को एसएसपी की लोकल रैंक, श्रुति अरोड़ा बनीं एसपी सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज मीणा को एसएसपी की लोकल रैंक, श्रुति अरोड़ा बनीं एसपी सिटी
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने सोमवार को चार आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल कर दिया। एसपी मनोज मीणा को एसएसपी की लोकल रैंक देने के साथ सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय और अपराध शाखा का चार्ज सौंपा गया है। अब तक उनके पास पुलिस मुख्यालय, अपराध शाखा और इंटेलिजेंस का चार्ज था।
वहीं, एसएसपी यातायात एवं सुरक्षा मनीषा चौधरी को इंटेलिजेंस का भी चार्ज सौंप दिया गया है। आईपीएस केतन बंसल को एसपी ऑपरेशन/एसपी सिटी/एसपी ट्रैफिक/असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स से एसपी ऑपरेशन, ईओडब्लयू, साइबर सेल और असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रमोशन मिलने के बाद श्रुति अरोड़ा को एसपी सिटी और आईआरबी कमांडेंट का चार्ज सौंपा गया है। प्रमोशन से पहले श्रुति अरोड़ा के पास एएसपी दक्षिण का चार्ज था। आदेश गृह सचिव नितिन कुमार यादव ने जारी किए हैं।
बॉक्स
आईजी बिश्नोई रिलीव, राज कुमार सिंह ने किया ज्वाइन
एजीएमयूटी कैडर 2004 बैच के आईपीएस आईजी ओमवीर बिश्नोई को सोमवार को चंडीगढ़ से रिलीव कर दिया गया। वह अब गोवा में ज्वाइन करेंगे। उनकी जगह पर एजीएमयूटी 2004 बैच के आईपीएस राज कुमार सिंह को आधिकारिक तौर आईजी चंडीगढ़ का दायित्व सौंपा गया है। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस में उन्होंने तीन मई को ज्वाइन कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि डीआईजी दीपक पुरोहित 13 मई को विदेश जा रहे हैं। ऐसे में आईजी राज कुमार सिंह 30 मई तक डीआईजी चंडीगढ़ और आईजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
ट्रैफिक पुलिस के तीन अधिकारियों के तबादले
डीएसपी उदयपाल को डीएसपी ट्रैफिक एडमिन और ईस्ट डिवीजन का चार्ज सौंपा गया है। मनीमाजरा के पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सरना को ट्रैफिक एडमिन लगाया गया है। वहीं, प्रवेश कुमार को सेक्टर-23 स्थित चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क का चार्ज दिया गया है।