{"_id":"64fcc6b9a7a41cbe48005be4","slug":"manohar-said-200-job-fairs-will-be-organized-in-haryana-this-year-also-chandigarh-news-c-16-pkl1010-235020-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में इस साल भी 200 रोजगार मेले लगेंगे : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में इस साल भी 200 रोजगार मेले लगेंगे : सीएम
विज्ञापन
युवाओं से संवाद करते हुए किया एलान, कहा- अब तक एक लाख 14 हजार सरकारी नौकरियां दीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस साल 200 रोजगार मेले लगाए जाएंगे ताकि मेलों के माध्यम से रोजगार देने व चाहने वालों के लिए साझा मंच उपलब्ध करवाया जा सके।
यह बात उन्होंने शनिवार को विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत दिल्ली से ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेलों में रोजगार पाने वाले युवाओं से संवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जनवरी 2019 से अब तक राज्य में 1450 रोजगार मेले आयोजित कर 31,217 युवाओं को रोजगार सहायता प्रदान की गई हैं। इसके अलावा इन मेलों में पूर्ण पारदर्शिता के आधार पर रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक एक लाख 14 हजार सरकारी नौकरियां दी गई हैं तथा 56 हजार और नौकरियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 2 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक निजी उद्योगों में भी 19 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 24 लाख 43 हजार युवाओं को स्वरोजगार खड़ा करने के लिए आर्थिक सहायता देने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं है, उन परिवारों के युवाओं को कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कच्चे कर्मचारियों की भर्ती में 5 अतिरिक्त अंक की प्राथमिकता दी जा रही।
दो लाख बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023-24 में 2 लाख बेरोजगार युवाओं को राष्ट्रीय कौशल योग्यता के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य है। अब तक हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत 80 हजार से अधिक युवाओं को कौशल प्रदान किया जा चुका है ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सक्षम युवा योजना के तहत हर महीने 100 घंटे का मानदेय दिया जा रहा है।