फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal will become CM for the third time: Jogiram

Chandigarh News: जजपा विधायक जोगीराम बोले-तीसरी बार मनोहर लाल फिर बनेंगे सीएम

Wed, 21 Feb 2024 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal will become CM for the third time: Jogiram
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बरवाला से जजपा के विधायक जोगी राम सिहाग का भी मनोहर प्रेम जाग गया है। मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जोगीराम सिहाग ने कहा कि, मनोहर लाल तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री की पारदर्शी नीतियां और ईमानदारी छवि के चलते प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। इसके अलावा, पोर्टल ने लोगों का काम आसान किया है। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए जोगीराम ने कहा कि, विपक्ष कहता है कि वह पोर्टल को बंद करेंगे, असल में तो इनकी सरकार कभी आनी नहीं है, अगर कभी आ भी गई और इन्होंने पोर्टलों को छेड़ा तो जनता फिर से इनको विपक्ष में बैठाने का काम करेगी। प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने पारदर्शिता लाने के लिए ही पोर्टल शुरू किए हैं और इससे प्रदेश की जनता को लाभ हो रहा है और फर्जी लोग व्यवस्था से बाहर हो रहे हैं।

बाक्स
घरौंडा विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
इससे पहले, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों का बखान किया और विपक्षी दल कांग्रेस पर भी हमला बोला। कल्याण ने एक एक करके प्रदेश सरकार की उपलब्धियां सदन के सामने रखी। साथ ही आरोप लगाया कि इससे पहले प्रदेश में कभी इतनी गंभीरता से काम नहीं हुआ। मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ऊंचाईयां छू रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा पूर्ण रूप से अंत्योदय परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed