फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal takes oath as Haryana CM, Dushyant Chautala as deputy CM

दिवाली पर मनोहर को राज, दुष्यंत को उपमुख्यमंत्री का ताज, ऐतिहासिक पल के ये दिग्गज बने गवाह

Tue, 29 Oct 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal takes oath as Haryana CM, Dushyant Chautala as deputy CM
सीएम मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

चुनावी रण संपन्न होने के बाद आखिरकार हरियाणा को एक बार फिर अपना नया ‘चौधरी’ मिल गया है। चौधरी का चेहरा तो पुराना ही है, लेकिन सियासी पारी नई है। इतना ही नहीं चौधरी के साथ-साथ उनका एक दमदार सहयोगी भी होगा और यही जुगलबंदी हरियाणा में विकास की नई इबारत लिखने का काम करेगी।

विज्ञापन


दिवाली के दिन रविवार को हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने एक बार फिर मनोहर लाल को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करवाई। उनके साथ-साथ राज्यपाल द्वारा दुष्यंत चौटाला को भी बतौर उपमुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इस तरह दिवाली पर मनोहर लाल एक बार फिर हरियाणा का राज सौंपा गया और दुष्यंत को उप मुख्यमंत्री का ताज। हालांकि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ-साथ कुछेक मंत्रियों को भी शपथ लेनी थी, लेकिन किसी कारणवश इस कार्यक्रम को टाल दिया गया है। अब मंत्रिमंडल गठन के बाद उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बहुमत से दूर भाजपा और जजपा दोनों दलों ने सात निर्दलीयों को साथ मिलाकर कुल 57 विधायकों के संख्या बल वाला सरकार बनाने का दावा हरियाणा के राज्यपाल के समक्ष पेश किया था। सरकार बनाने के इस दावेनुमा प्रस्ताव में भाजपा के पास अपने 40 विधायकों के अलावा जजपा के 10 और 7 निर्दलीयों समर्थन पत्र शामिल मौजूद थे। 

दावा प्रस्तुत करने के अगले ही दिन यानी दिवाली पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भी राजभवन में ही रख लिया गया। इसी के चलते रविवार को राज्यपाल ने 2 बजकर 21 मिनट पर मनोहर लाल को मुख्यमंत्री और 2 बजकर 24 मिनट पर दुष्यंत चौटाला को उप मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह का आगाज और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

बेटे की शपथ ग्रहण समारोह में परिवार संग पहुंचे अजय
पैरोल पर छूटने के बाद पूर्व सांसद अजय चौटाला परिवार समेत सीधे अपने बेटे दुष्यंत चौटाला को उप मुख्यमंत्री की शपथ लेते देखने के लिए सीधे चंडीगढ़ राजभवन पहुंचे। उनके साथ उनकी विधायक पत्नी नैना सिंह चौटाला, पुत्रवधु मेघना चौटाला और छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे। बेटे को उपमुख्यमंत्री बनने की खुशी अजय के चेहरे पर साफ झलक रही थी।

समारोह शुरू होने से पहले अजय मंच पर आसीन भी हुए। वह मंचासीन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पीछे पंक्ति में भाजपा विधायक अनिल विज के साथ थोड़ी देर बैठे रहे। इस दौरान अजय चौटाला कुछ देर तक पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और अनिल विज के साथ मंत्रणा करते रहे, लेकिन जब शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ, तो अजय चौटाला मंच से नीचे आकर दर्शक दीर्घा में आकर बैठ गए।

शुभकामनाओं के साथ तंज कसने से नहीं चूके हुड्डा

शपथग्रहण समारोह में विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंचे हुए थे। उनके साथ कुछ अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह तक तो सब कुछ ठीकठाक चलता रहा। मगर जब समारोह खत्म हुआ और हुड्डा वहां से जाने लगे, तो जाते-जाते वे नई सरकार को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उस पर तंज कसने से नहीं चूके। 

हुड्डा ने कहा कि जजपा ने जनादेश का सम्मान नहीं किया है। जजपा का यह फैसला जन भावना का अपमान  है, जनता ने जजपा को भाजपा के खिलाफ वोट दिया था, लेकिन आज शुभ दिन है इसलिए मैं भाजपा और जजपा की नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद करता हूं कि नई सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम करेगी। हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि मगर यह नहीं भुलाया जा सकता कि जनता ने वोट किसी को दिया और जजपा ने सपोर्ट किसी और को दिया।

नई सरकार के गवाह बने यह गणमान्य
इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुज्जर व रतन लाल कटारिया, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, सांसद, नवनिर्वाचित विधायक, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक, हरियाणा सरकार के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थिति रहे।

कई बार गड़बड़ा जाता है सियासी गणित

लोकसभा में मुद्दे कुछ और होते हैं, विधानसभा में स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं। इसलिए कई बार सियासी गणित गड़बड़ा जाता है। भले ही इस बार हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ है, लेकिन नतीजों की यदि समीक्षा करें तो भाजपा का वोट प्रतिशत अपेक्षाकृत बढ़ा है।

मगर अब हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी की सरकार बहुत अच्छे से काम करेगी। मनोहर लाल के पास अब तो पिछले 5 साल का अनुभव भी है। उन्होंने अपना पिछला कार्यकाल बेदाग छवि के साथ पूरा किया है। अब गठबंधन की नई सरकार से भी हरियाणा की जनता को बहुत उम्मीदें हैं। - त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

अपना कार्यकाल पूरा करेगी सरकार
इसमें कोई दो राय नहीं है कि हरियाणा की नई सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। इसके लिए मैं गठबंधन की इस नई सरकार को शुभकामनाएं और हरियाणा के लोगों को बधाई देता हूं। सरकार अब पूरी तरह से मजबूत है और अब प्रदेश की जनता के लिए काम करेगी। इस कार्यकाल में भी हरियाणा विकास के नए आयामों को छुएगा। -जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

खुश हूं, देवीलाल का खून आगे बढ़ रहा है

मेरी निजी और सियासी जिंदगी में जो सबसे ज्यादा मेरे करीब रहे, वे थे मेरे अजीज दोस्त देवीलाल। देवीलाल पड़पौता अब दुष्यंत डिप्टी सीएम बना है, इसीलिए मैं शपथग्रहण समारोह में आया हूं। बहुत खुश हूं ये देखकर कि देवीलाल का खून सियासत में आगे बढ़ रहा है। भाजपा से हमारा गठजोड़ नहीं, बल्कि एक पवित्र रिश्ता है, हमारा लगाव है। मोदी ने आज देश-दुनिया में भारत का नाम बुलंद किया है। आतंकवाद पर जो नकेल कसी है, वह बहुत जरूरी थी। भाजपा-शिअद का संबंध हमेशा अटूट रहेगा। -प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब

मेरा कंधा और मजबूत करने आए हैं पिता
हरियाणा में नए युग की शुरुआत हुई है। हम मजबूती से सरकार चलाएंगे। जेल मैनुअल कहता है कि आचार संहिता के दौरान किसी को फरलो नहीं दी जा सकती। अब क्योंकि आचार संहिता खत्म हो चुकी है तो नियमानुसार मेरे पिता अजय चौटाला को जेल से फरलो मिली है। मेरे पिता शपथ ग्रहण समारोह में मेरा कंधा और मजबूत करने आए हैं। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हरियाणा में अब दो प्रोग्रेसिव सोच वाले दलों ने सरकार बनाई है और मुझे उम्मीद है यह गठबंधन की सरकार प्रदेश के विकास में अहम योगदान देगी - दुष्यंत चौटाला, उपमुख्यमंत्री

सैलजा पहले तंवर से निपट लें
गठबंधन की सरकार पर तंज कसने वाली कुमारी सैलजा सबसे पहले अपनी पार्टी तो देख लें और अपने बागी पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर से निपट लें। सरकार की चिंता वह छोड़ दें। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी पुराना अंदाज है, कुछ भी कह देते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में हुड्डा मेरे बगल में ही बैठे थे और मुझसे कह रहे थे कि नई सरकार का यह गठजोड़ अच्छा है। लेकिन बाहर जाते ही उनकी वाणी बदल गई और शुभकामनाओं के साथ वह नई सरकार के गठबंधन के खिलाफ बोलने लगे। हुड्डा को बता दूं भाजपा-जजपा पूरी तरह से नेचुरल एलायंस है। - रामबिलास शर्मा, पूर्व शिक्षामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed