फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री बने खट्टर, चौटाला परिवार की चौदह साल बाद सत्ता में वापसी

Sun, 27 Oct 2019 02:52 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 27 Oct 2019 02:52 PM IST
खास बातें

- 65 वर्षीय मनोहर लाल ने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली
- जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने भी बतौर उप मुख्यमंत्री शपथ ली 
- शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राज भवन में आयोजित किया गया
- राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

विज्ञापन
Manohar Lal Swearing-In Ceremony as Haryana Chief Minister, Dushyant Chautala Deputy Chief Minister
मनोहरलाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

02:51 PM, 27-Oct-2019
बेटे के उप मुख्यमंत्री बनने पर पिता अजय चौटाला काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। यह मेरे लिए दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा है, जो बेटे ने दिया। मुझे पूरी उम्मीद है कि दुष्यंत जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। पूरे पांच साल सरकार काम करेगी और प्रदेश की जनता इससे निराश नहीं होगी।
 
02:48 PM, 27-Oct-2019
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले - आज शुभ दिन है, इसलिए भाजपा और जजपा की नई सरकार को मेरी शुभकामनाएं,। मैं उम्मीद करता हूं नई सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम करेगी। हुड्डा ने जजपा पर भी तंज कसा और कहा कि जनता ने वोट किसी को दिया और जजपा ने सपोर्ट किसी और को दिया।
 
विज्ञापन
02:26 PM, 27-Oct-2019
जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
02:22 PM, 27-Oct-2019
मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
02:17 PM, 27-Oct-2019
मनोहर लाल खट्टर और दुष्यंत चौटाला शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला ने प्रकाश सिंह बादल के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। हरियाणा के गवर्नर सत्यदेव नारायण आर्य भी मंच पर पहुंचे चुके हैं। उनके साथ पंजाब गवर्नर व यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी नजर आए।
 
02:12 PM, 27-Oct-2019
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद रतन लाल कटारिया समारोह में पहुंचे। अंबाला विधायक अनिल विज भी मंच पर मौजूद हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 27-Oct-2019
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। भाजपा और जजपा का गठबंधन पूर्णतः मजबूत होगा और एक स्थायी सरकार बनेगी। बेशक कांग्रेस कह रही है कि भाजपा और जजपा ने साथ आकर जनता के साथ धोखा किया है। लेकिन वे यह भूल गए हैं कि हम उन्हीं के खिलाफ जीत कर आए हैं। कांग्रेस नंबर नहीं जुटा सकी, क्योंकि वह मजबूर थी, मजबूत नहीं।
 
02:05 PM, 27-Oct-2019
ऐसे बन रही है सरकार-- भाजपा विधायक- 40, जजपा विधायक- 10, निर्दलीय - 07, कुल- 57
भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय---बलराज कुंडू (महम), रणजीत चौटाला (रानियां), धर्मपाल गोंदर (नीलोखेड़ी), सोमवीर सांगवान (दादरी), रणधीर गोलन (पुंडरी), नयन पाल रावत (पृथला), राकेश दौलताबाद (बादशाहपुर)
02:03 PM, 27-Oct-2019
भाजपा के दिग्गज नेता राम बिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु भी पहुंच चुके हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अपने बेटे अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल के साथ पहुंचे।
 
02:01 PM, 27-Oct-2019
शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ स्थित राज भवन में किया जा रहा है। यह एक सादा समारोह है, जिसमें शामिल होने के लिए दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला, मां नैना चौटाला और भाई दिग्विजय चौटाला पहुंचे चुके हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed