फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal said Will complete pending works and schemes in the last year

आखिरी साल में लंबित कामों व योजनाओं को पूरा करेंगे : मनोहर लाल

Fri, 27 Oct 2023 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal said Will complete pending works and schemes in the last year
कहा- नौ सालों में सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया, जनता का खूब प्यार मिला, इसका लाभ 2024 में भी मिलेगा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार के नौ साल पूरे होने पर अपनी कई उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि साल 2014 में जब सत्ता संभाली तो उस वक्त प्रदेश में निराशा, अवसाद, भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद का बोलबाला था। जब मुख्यमंत्री का दायित्व उन्हें सौंपा गया था तो लोग तरह-तरह अटकलें लगा रहे थे। कहते थे कि इन्हें तो अनुभव ही नहीं है। आज नौ वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। हमने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है।
पहले कार्यकाल में उनके पास भले ही सरकार चलाने का अनुभव नहीं था, मगर 40 साल सेवा का अनुभव था। 1977 को सेवा का संकल्प लिया था और उसी सिद्धांत पर चलते रहे और जनता ने खूब प्यार दिया। इसका लाभ जनता चुनावी वर्ष 2024 में भी देगी। अगले एक साल के सरकार के रोडमैप के सवाल पर उन्होंने कहा कि आखिरी साल सरकार का पूरा फोकस लंबित घोषणाओं व योजनाओं को पूरा करने पर रहेगा। एक साल में 65 सौ गांवों को कवर करना है। इन गांवों में जनसंवाद के जरिये भी जो भी समस्याएं आएंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
नौ साल में 27 साल का काम किया
उन्होंने बताया कि सरकार के नौ साल पूरे होने पर वीरवार सुबह उनके पास किसी का फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपकी सरकार ने नौ सालों में 27 सालों का काम कर दिया है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सबको पता है कि पहले कैसे नौकरी मिलती थीं। कितना भ्रष्टाचार था। हमने भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया है। कुछ लोग कहते हैं कि भ्रष्टाचार कम हुआ है, मगर रेट अब बढ़ गए हैं। 372 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने के मामले में उन्होंने कहा कि यह विभागीय स्तर की कार्रवाई है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकार में खिलाड़ियों को पदोन्नत कर सीधे डीएसपी बना दिया जाता था। पदोन्नति के बाद वह डीआईजी व आईजी बन गया तो आगे कैसे काम चलेगा। उच्चाधिकारियों के पास उच्च स्तर के मामलों की जांच होती है। खिलाड़ियों से खेलों से जुड़े ही काम लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर केंद्र सरकार ने यमुनानगर में 800 मेगावाट थर्मल प्लांट लगाने को मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए हरियाणावासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

गठबंधन पर फैसला हाईकमान लेता है
राजस्थान में जजपा के चुनाव लड़ने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में हाईकमान ही फैसला लेता है। वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। हो सकता है कि जजपा और पार्टी नेतृत्व की कोई बात हुई हो।

----------

एसवाईएल पर पंजाब का रवैया ढाक के तीन पात वाला
एसवाईएल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के हक में पंजाब को एसवाईएल बनाने का आदेश पारित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसवाईएल का निर्माण व पानी का हिस्सा दोनों अलग-अलग विषय हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री का रवैया ढाक के तीन पात वाला है। वे कहते हैं कि पंजाब के पास पानी है ही नहीं। उन्होंने कहा कि भाखड़ा मेन लाइन जो हरियाणा का पानी ले जाने का एक मुख्य चैनल है वह भी 65 वर्ष से अधिक पुराना हो गया है, उसकी रिमॉडलिंग की आवश्यकता है। इसलिए एसवाईएल को पानी ले जाने का वैकल्पिक चैनल भी बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed