{"_id":"5820d8984f1c1b6729b38282","slug":"manohar-lal-khattar-says-ramkishan-suicide-due-to-his-own-reasons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम खट्टर का बयान- रामकिशन ने अपनी तकलीफों से सुसाइड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम खट्टर का बयान- रामकिशन ने अपनी तकलीफों से सुसाइड किया
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम (भिवानी)
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
रामकिशन के मुद्दे पर बोले सीएम खट्टर
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि पूर्व सैनिक रामकिशन ने अपनी तकलीफों के चलते सुसाइड किया था। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खट्टर ने कहा कि शहीद का सम्मान नहीं दिया जा सकता आर्थिक तकलीफ में मदद दी जा सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल व कांग्रेस के नेता राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे को उछाल रहे हैं। न्यायालय ने भी मामले में मना किया है और हम भी मना कर रहे हैं।
सीएम ने बड़ी घोषणा करते बताया कि पिछले सात साल से बंद पड़े खानक के पहाड़ों में अगले महीने की एक तारीख से खनन शुरू होगा। खनन शुरू होने से रोजगार मिलने के साथ विकास के लिए मैटीरियल भी आसानी से उपलब्ध होगा। सीएम की इस घोषणा के मायने इसलिए बड़े हैं कि वर्ष 2009 से तोशाम में खनन बंद होने की वजह से 20 हजार लोगों का बेरोजगार छीन गया और बिल्डिंग मैटीरियल न उपलब्ध होने से आमजन परेशान था।

Trending Videos
एक दिसंबर से खानक में खनन शुरू करने की घोषणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : File Photo
खनन शुरू होने की घोषणा होते ही रैली में आए लोग ढोल-नगाडे पीटने लगे। मुख्यमंत्री ने तोशाम हलके में सौगातों का पिटारा खोला और 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी। इसके अलावा 20 करोड़ रुपये अतिरिक्त योजनाओं के लिए मंजूर किए।
मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जमकर बोले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार को दो साल 11 दिन हो गए हैं। इस सरकार के आने के बाद भ्रष्टाचार को काफी हद तक खत्म करने में सफलता हासिल कर ली है। पहले अध्यापक तबादलों के लिए नेताओं, दलालों, अफसरों के चक्कर काटने के बाद भी काम नहीं होने पर जेब में पैसे लेकर तबादले के चंडीगढ़ पहुंचते थे।
अब एक बटन के साथ 32 हजार तबादले हो चुके हैं। पहले जहां इंटरव्यू की लिस्ट को बदल दिया जाता था अब इंटरव्यू की अंतिम तारीख को बच्चा इंटरव्यू देकर घर नहीं पहुंचता उससे पहले रिजल्ट आउट हो जाता है।