फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Manohar lal Khattar government, would provide security, to Ashok Tanwar

नहले पे दहलाः खट्टर सरकार की तंवर को सुरक्षा देने की पेशकश

Wed, 12 Oct 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Oct 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
Manohar lal Khattar government, would provide security, to Ashok Tanwar
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रधान अशोक तंवर प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : File Photo
 हरियाणा सरकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाएगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल अशोक तंवर को देखने के लिए दिल्ली गए थे। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। हुडडा समर्थकों के साथ हुए संघर्ष में तंवर को चोटे आई थीं। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ चुका है।
विज्ञापन


आलाकमान ने इस मामले की जांच पूर्व गृह मंत्री सुशील शिंदे को भले ही सौंप दी है, लेकिन अभी तक दोनों गुटों के बीच में तनाव समाप्त नहीं हुआ है। दो दिन पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली में राहुल गांधी से मिले थे। उन्होंने भी राहुल को इस मामले में पूरा विवरण दिया था।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के विधायक गीता भुक्कल, उदयभान, जयवीर बाल्मीकि, शकुंतला खट्टक और वरिष्ठ दलित कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के बीच में जो झगड़ा हुआ। वह अपने आप में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और यह झगड़ा जब हुआ, उस समय राजनीतिक कार्यक्रम था न कि सामाजिक कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा खेमे के दलित विधायक हुए एकजुट

Manohar lal Khattar government, would provide security, to Ashok Tanwar
Hooda - फोटो : Amar ujala
कांग्रेस अध्यक्ष एक दलित ही नहीं हमारी पार्टी के मुखिया भी हैं। जो कुछ उनके साथ हुआ हम उसकी निंदा करते हैं। परंतु अब कुछ असामाजिक तत्व कुछ जिलों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वरिष्ठ नेताओं के पोस्टर फाड़ने का काम कर रहे हैं, यह भी दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

इस घटना को दलित मुद्दा बनाकर कुछ लोग पार्टी को कमजोर व बदनाम करने का काम कर रहे हैं। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस सरकार के पिछले दस वर्षों में दलितों और दलित नेताओं को पूरा मान-सम्मान  दिया है। अब भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस पाटी को दी गई मजबूती को देखते हुए कुछ लोग और अन्य पार्टी के लोग इसको दलित विरोधी बता कर पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

उपरोक्त विधायकों ने कहा है हमारा, अध्यक्ष अशोक तंवर से अनुरोध है कि जिन लोगों ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वरिष्ठ पार्टी नेताओं के फोटो हटाने व पोस्टर फाड़ने का काम किया है, उनके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed