फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal and Bhagwant Mann expressed grief over the death of Raju Srivastav

Raju Srivastav: मनोहर लाल ने कहा- सबको हंसाने वाला आंखें नम कर गया, भगवंत मान बोले- याद करेंगे गजोधर भइया

Wed, 21 Sep 2022 01:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Sep 2022 01:47 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया लेकिन आज ये खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है।

विज्ञापन
Manohar Lal and Bhagwant Mann expressed grief over the death of Raju Srivastav
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाने माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर हरियाणा और पंजाब के सीएम ने दुख जताया। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। बुधवार यानी आज उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर है।

विज्ञापन


हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि सबको हंसाने वाला आज सबकी आंखें नम कर गया! फिल्म जगत का जाना माना चेहरा, मशहूर हास्य कलाकार एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!!
विज्ञापन


याद करेंगे गजोधर भइया: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया लेकिन आज ये खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है... उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को भी मिला... राजू भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी। हम आपको याद करेंगे गजोधर भइया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed