{"_id":"5846d3954f1c1b104f44854e","slug":"mann-attack-on-govt-government-lashed-value-said-aap-will-ban-on-badal-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर बरसे मान, बोले- बादल की बेलगाम बसों पर नकेल डालेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर बरसे मान, बोले- बादल की बेलगाम बसों पर नकेल डालेगी आप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
भगवंत मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा है कि सरकार की लोक विरोधी नीतियों से लोग आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं, सड़कों पर बेलगाम दौड़ रही बादल की बसें भी आए दिन लोगों को मौत के घाट उतार रही हैं।
विज्ञापन
अब होशियारपुर-दसूहा के निकट बादल की बस ने पिता-पुत्र को सड़क पर कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। हादसे पर दुख जताते हुए मान ने कहा कि बादलों की बसों का आतंक अब हद से ज्यादा हो चुका है। इसके अंत के लिए बादल का राजनीतिक अंत भी जरूरी है।
विज्ञापन
पंजाब के हर जागते जमीर वाले शख्स को इस माफिया राज के खिलाफ एकजुट होकर झंडा उठाना होगा। 2016 में कई ऐसे हादसे हुए हैं, जिनमें पीड़ितों को अब तक इंसाफ नहीं मिला। बादल ने अपने बस माफिया को खुली छूट दी हुई है, ताकि लोग दहशत में रहें और उनका हर प्रकार का माफिया बेरोक-टोक चलता रहे।
विज्ञापन
नतीजन उनके करीबी अकाली-भाजपा नेताओं की बसें और रेत-बजरी ढुलाई वाले टिप्पर-ट्रक किसी न किसी की जान लेते रहते हैं। मान ने कहा कि आप की सरकार बनने पर बादल परिवार और उनके करीबियों की तरफ से सत्ता के जोर के साथ लिए और बढ़ाए गए बस परमिटों की जांच की जाएगी।
गलत तरीके से लिए गए परमिट रद कर बेरोजगार नौजवानों को बांटे जाएंगे। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बसें बढ़ाकर गांवों और दूर-दराज के बंद पड़े सरकारी रूटों पर चलाई जाएंगी।