फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manjhi of haryana, named retired headmanster udmiram, who cut mountain for way to park

OMG! 70 साल के 'मांझी' ने पहाड़ी खोदकर बना डाला पार्क जाने का रास्ता

Tue, 03 Jan 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Tue, 03 Jan 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
manjhi of haryana, named retired headmanster udmiram, who cut mountain for way to park
पार्क तक जाने का रास्ता निकालने के काट डाला पहाड़
मिलिए 70 साल के 'मांझी' से, जिन्होंने पहले दो एकड़ की जगह में पार्क बना दिया और फिर पहाड़ी खोदकर उस तक जाने का रास्ता। चौंक गए न जानकर, लेकिन ये सच है।
विज्ञापन


हरियाणा के नारनौल में पहाड़ियों की तलहटी में बसे गांव नूनी अव्वल में एक सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक 70 वर्षीय उदमीराम ने बिना किसी सरकारी सहयोग से 15 साथियों और ग्रामीणों के सहयोग से दो माह में 2 एकड़ जगह पर एक पार्क बना दिया। इतना ही नहीं, ज्यादा से ज्यादा लोग सुबह-शाम इस पार्क में टहल कर इस प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा सकें, उदमीराम की टीम ने पहाड़ी काट कर 10-12 फीट चौड़े रास्ते का निर्माण भी करवाया है।
विज्ञापन


उदमीराम बताते हैं कि जून में प्राचीन सती माता मंदिर में कुछ दिन रहने को एक संत आए थे। संत ने सती माता मंदिर की तरफ सुबह टहलने आए पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सिंह व उनसे यहां एक पार्क का निर्माण करवाने की बात कही। ताकि युवा पीढ़ी सुबह-शाम यहां टहल सके तथा व्यायाम कर सके। उन्होंने इस बात के लिए ग्राम पंचायत से बात की, लेकिन पंचायत से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से सहयोग मांगा तो इकट्ठे कर दिए 5 लाख

manjhi of haryana, named retired headmanster udmiram, who cut mountain for way to park
पार्क तक जाने का रास्ता निकालने के काट डाला पहाड़
इस कार्य को सिरे चढ़ाने के लिए उदमीराम ने गांव के सरंपच व ग्रामीणों से बात की और आर्थिक सहयोग की मांग की। ग्रामीणों ने स्वेच्छा से पार्क के निर्माण के लिए करीब 5 लाख रुपए का दान इकट्इा कर दिया। इस राशि से उदमीराम की देखरेख में उनकी टीम ने शक्ति माता के प्राचीन मंदिर के निकट ऊबड़-खाबड़ एवं कांटेदार झाड़ियों वाले स्थान को समतल करवाकर 2 एकड़ भूमि पर एक सुंदर पार्क बनवाया।

हालांकि अभी पार्क का निर्माण कार्य जारी है। फुटपाथ के साथ 2 एकड़ जमीन में करीब 500 पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा पीने के पीनी और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है। पार्क के गेट का निर्माण कप्तान श्रीराम निजी कोष से करवा रहे हैं। इस पार्क के निकट शनि देव महाराज के मंदिर का निर्माणकार्य निर्माणाधीन है। इसके अलावा शक्ति माता के मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया जाना है।

एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यायाम शाला का स्थापित करने की भी योजना है। उदमीराम बताते हैं कि यह स्थान छोटे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। क्योंकि यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए करीब 1 किलोमीटर लंबा पहाड़ी क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed