{"_id":"5fd283208ebc3e3eaf2156be","slug":"manisha-of-mcm-selected-in-afc-women-s-asia-cup-2022-coaching-camp-chandigarh-news-pkl3967817156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएम की मनीषा का एएफसी महिला एशिया कप 2022 के कोचिंग कैम्प में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीएम की मनीषा का एएफसी महिला एशिया कप 2022 के कोचिंग कैम्प में चयन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन- 36 की फुटबॉलर मनीषा को आगामी एएफसी महिला एशिया कप- 2022 के लिए राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में चुना गया है। डेढ़ महीने का कोचिंग कैंप गोवा में आयोजित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन और कॉलेज का स्टाफ बेहद खुश है।
मूल रूप से होशियापुर की रहने वाली मनीषा ने बताया उन्होंने 6 वर्ष पहले आठवीं कक्षा में फुटबॉल खेलना शुरू किया था। उन्होंने इसी वर्ष एमसीएम कॉलेज में बीए में दाखिला लिया है। उनकी माता राजकुमारी गृहणी हैं और पिता नरेंद्रपाल एक हादसे के बाद से काम नहीं कर पाते हैं। उनकी बड़ी बहनें ही घर चलाती हैं और उनकी पढ़ाई व खेल इत्यादि में मदद करती हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने मनीषा को उसके चयन पर बधाई दी ।
देश के सीनियर महिला फुटबॉल टीम के 30 फुटबॉलरों की सूची में शामिल मनीषा ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। मनीषा ने टर्किश कप 2019, स्पेन कॉटिफ कप 2019, नेपाल दक्षिण एशियाई खेल, हीरो गोल्ड कप 2019, एसएएफएफ कप चैंपियनशिप 2019, ब्रिक्स कप दक्षिण अफ्रीका 2018 आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया हैं। मनीषा ने अब तक फुटबॉल में स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।