फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manish Sisodia best education minister of Independent India, says Punjab CM Bhagwant Mann, slams CBI raid

Punjab: सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री, सीबीआई रेड की निंदा

Fri, 19 Aug 2022 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Aug 2022 11:29 AM IST
सार

मनीष सिसोदिया को स्वतंत्र भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री बताते हुए मान ने कहा कि यह रेड दिल्ली सरकार के अच्छे प्रदर्शन की विश्व स्तर पर सराहना का इनाम है।

विज्ञापन
Manish Sisodia best education minister of Independent India, says Punjab CM Bhagwant Mann, slams CBI raid
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के आवास पर सीबीआई की छापेमारी की निंदा की और मनीष सिसोदिया को स्वतंत्र भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री बताया। उन्होंने कहा कि यह रेड दिल्ली सरकार के अच्छे प्रदर्शन की विश्व स्तर पर सराहना का इनाम है।

विज्ञापन


मान ने एक ट्वीट में कहा कि मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री हैं। आज सबसे बड़े अमेरिकी अखबार एनवाईटी ने पहले पन्ने पर उनकी तस्वीर छापी। और आज मोदी जी ने सीबीआई को उनके घर भेजा। भारत इस तरह कैसे प्रगति करेगा? 
विज्ञापन


सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी की। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी के बाद केंद्र पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के स्कूल शिक्षा और जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक ट्वीट में कहा कि जिस दिन दुनिया का नंबर एक अखबार दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल और मनीष सिसोदिया को अब तक के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री के रूप में मान्यता देता है। उसी सुबह सीबीआई को बीजेपी ने मनीष सिसोदिया के घर भेजा है। यह साबित करता है कि बीजेपी नहीं चाहती कि भारत में सही सरकारी स्कूल हों।


स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि आज अमेरिका के सबसे बड़े अखबार एनवाईटी ने पहले पन्ने पर सिसोदिया की फोटो छापी और आज मोदी ने सीबीआई को उनके घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed