फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manish Kaushik named SD College student for Arjuna Award

एसडी कॉलेज के छात्र रहे मनीष कौशिक अर्जुन अवार्ड के लिए नामित

Tue, 02 Jun 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Manish Kaushik named SD College student for Arjuna Award
चंडीगढ़। एसडी कॉलेज- 32 के छात्र रहे मुक्केबाज मनीष कौशिक को अर्जुन अवार्ड के नामित किया गया है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड- 2020 के लिए नामों की सिफारिश की घोषणा सोमवार को की। मनीष कौशिक पिछले साल ही ओलंपिक 2020 में क्वालीफाइंग करने में कामयाब हुए। मनीष ने 63 किलो भार वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के हैरिसन गरसिडे को हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ किया था।
विज्ञापन

पढ़ाई के दौरान बन गए सुबेदार
ओलंपिक में क्वालीफाइंग करने वाले मनीष कौशिक मूल रूप से भिवानी के देवसर गांव के रहने वाले है। मनीष ने वर्ष 2015-2016 में चंडीगढ़ स्थित एसडी कॉलेज- 32 में बीए प्रथम वर्ष में एडमिशन ली। इसके बाद बीए सेंकेड में पढ़ाई करने हुए उन्हें सुबेदार की नौकरी मिली गई थी और वह फौज मे चले गए थे। कॉलेज में पढ़ाई करते हुए मनीष ने पहले इंटर कॉलेज में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद इंटर कॉलेज में पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

इंटरनेशनल मुक्केबाज विजेंद्र कुमार से ली प्रेरणा
मनीष कौशिक इंटरनेशनल मुक्केबाज विजेंद कुमार से प्रेरित होकर मुक्केबाजी में आए। विजेंद्र की तरह मुक्केबाज बनने के लिए मनीष ने शुरुआती दिनों से कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
मनीष शुरू से ही संजीदा मुक्केबाज रहा। पीयू में मनीष ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी का कैंप मेरे अंडर ही लगाया था। पीयू की ओर से बीएचयू बनारस यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में खेलते हुए गोल्ड जीता और पीयू की टीम को ओवरऑल विजेता बनाने में अहम भूमिका भी निभाई।
भगवंत सिंह, सीनियर मुक्केबाजी कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed