{"_id":"623b86f6dce9f561ba0fb2cd","slug":"manimajra-police-station-asi-accused-of-slapping-woman-chandigarh-news-pkl445499980","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा थाने के एएसआई पर महिला के थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा थाने के एएसआई पर महिला के थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। संपत्ति के विवाद में दो भाइयों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंचे मनीमाजरा थाने के एएसआई पर महिला ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। अब पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
मंगलवार रात को एक व्यक्ति ने अपनी मां और भाई के साथ काफी मारपीट की। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की आंख और पैर पर गंभीर चोटें आईं जबकि मां के मुंह पर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को मनीमाजरा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें सेक्टर-16 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना ने बताया कि संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। परिवार से अक्सर मारपीट और झगड़े की कॉल पुलिस को आती रहती है। जिस महिला ने एएसआई ब्रह्म कुमार पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है, उसका मनीमाजरा अस्पताल और सेक्टर-16 के अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, लेकिन किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे नाइट अफसर निरीक्षक रोहताश यादव ने एक घंटे तक मौके पर जांच की। रोहताश यादव ने बताया कि थाने में कैमरे खंगालने से साफ हो जाएगा कि एएसआई ब्रह्म कुमार ने थप्पड़ मारा है या नहीं। रोहताश ने बताया कि उन्होंने ब्रह्म कुमार से इस बारे में पूछताछ की थी, लेकिन एएसआई ने थप्पड़ मारने से साफ मना कर दिया।