फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manimajra police organized race between shopkeepers and mechanics working in motor market

Chandigarh: पुलिस ने करवाई मैकेनिकों और दुकानदारों की दौड़, आपसी झगड़ों को खत्म करवाने की पहल

Mon, 06 Nov 2023 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 09:53 AM IST
सार

थाना प्रभारी रामदयाल ने सभी मैकेनिकों को नशे से दूर रहकर और लड़ाई झगड़ा से दूर रहने और आपसी सहयोग से मिलकर कारोबार करने का आग्रह किया। फन रिपब्लिक के सामने से सोमवार सुबह 6:30 बजे शुरू हुई दौड़ एक से डेढ़ किलोमीटर दूर मनीमाजरा थाने में जाकर खत्म हुई। 

विज्ञापन
Manimajra police organized race between shopkeepers and mechanics working in motor market
मनीमाजरा में मैकेनिकों और दुकानदारों ने लगाई दौड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

एशिया की मोटर मार्केट में मुकाम रखने वाली मनीमाजरा की मोटर मार्केट में काम कर रहे व्यापारी दुकानदारों और मैकेनिकों के बीच मनीमाजरा थाना पुलिस ने एक दौड़ का आयोजन करवाया। मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल ने फन रिपब्लिक के सामने से सोमवार सुबह 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को शुरू करवाया। दौड़ एक से डेढ़ किलोमीटर दूर मनीमाजरा थाने में जाकर खत्म हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Moga Accident: मोगा में फिर दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच युवकों की मौत, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन


वहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन करके सभी मैकेनिकों की समस्या पूछी गई और उन्हें आपसी भाईचारे से रहकर काम करने का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी रामदयाल ने सबके लिए चाय-पानी की व्यवस्था की थी। उन्होंने सभी मैकेनिकों को नशे से दूर रहकर और लड़ाई झगड़ा से दूर रहने और आपसी सहयोग से मिलकर कारोबार करने का आग्रह किया। इस दौड़ में मोटर मार्केट के सोनी मोटर से प्रधान मनजीत सिंह, सुरेश कुमार गुप्ता मार्केट के प्रधान, शिव कुमार शंकर मार्केट के प्रधान हंसराज, तरसेम गोयल, कैंटर मार्केट का प्रधान कला, विक्की, राजेंद्र गुप्ता, अशोक डैनी, भाजपा के नेता चौधरी जसपाल पाली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed