फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manimajra crime Two arrested stealing household goods

घर का सामान चोरी कर बेचने जा रहे दो को दबोचा

Sat, 22 May 2021 08:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
manimajra crime Two arrested stealing household goods
मनीमाजरा। मौलीजागरां पुलिस ने चोरी का सामान बेचने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान माता राज कौर इलाका निवासी सचिन और शांति नगर के रहने वाले ललित कुमार के रूप हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेेेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुुसार वीरवार को सेक्टर-12 पंचकूला के बलदेव सिंह ने शिकायत दी कि उनका एक मकान मौलीजागरां के आदर्श कालोनी में है। इसे किराए पर दे रखा था। वीरवार को वह अचानक सैर करने के बाद मकान देखने चले गए। उन्होंने देखा कि ग्राउंड फ्लोर के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने इसकी सूचना अपने किराएदार व पुलिस को दी। चोर घर से टीवी, फ्रिज, गैस सिलिंडर और मोटरसाइकिल चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को मौलीजागरां थाना पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी रेहड़ी पर सामान लादकर बेचने जा रहे हैं। मौलीजागरां के प्रभारी इंस्पेक्टर जुलदान सिंह के सुपरविजन में एक टीम गठित की गई। राजीव कॉलोनी रोड पर नाका लगा दिया। जैसे ही दोनों चोर नाके के पर पहुंचे तो पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया और आरोपियों के पास से चोरी का सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed