फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manika brings glory to City Beautiful by winning bronze medal in Asian Roller-Skating Championship

Chandigarh News: एशियाई रोलर-स्केटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत मनिका ने चमकाया सिटी ब्यूटीफुल का नाम

Sat, 04 Nov 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Manika brings glory to City Beautiful by winning bronze medal in Asian Roller-Skating Championship
मनीमाजरा। शिवालिक एनक्लेव मनीमाजरा चंडीगढ़ की मनिका ने 18 से 28 अक्तूबर तक चीन में आयोजित 19वीं एशियाई रोलर-स्केटिंग चैंपियनशिप में सीनियर महिला रोलर हॉकी वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य पदक जीता। इससे पहले मनिका ने इसी वर्ष 27 से 30 जुलाई तक मकाऊ में आयोजित मकाऊ अंतरराष्ट्रीय रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीनियर महिला रोलर हॉकी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

दो पदक जीतकर मनिका ने सिटी ब्यूटीफुल का नाम रोशन किया है। मानिक सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26 की छात्रा है और वर्तमान में 12वीं कक्षा (नॉन मेडिकल) में है। मनिका शिक्षा, खेल और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। उसे स्केटिंग का शौक है और उन्होंने रोलिंग टाइगर्स अकादमी के चंदर सिंघल के मार्गदर्शन में 6 साल की उम्र में स्पीड स्केटिंग शुरू की थी। उसने स्टेट, जोनल, ओपन टूर्नामेंट में 200 से अधिक पदक और ट्रॉफियां जीतीं हैं। इसके अलावा आरएसएफआई, एसजीएफआई, सीबीएसई नेशनल में भी भाग लिया है। 2018 में मनिका ने रयान अकादमी और केबी क्लब-7 के तहत रोलर हॉकी खेलना शुरू किया। उन्होंने सब जूनियर और जूनियर श्रेणी में चंडीगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 आरएसएफआई नेशनल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed