{"_id":"0f5c481412a0e239f8b6714707b6a1b7","slug":"maneka-gandhi-says-rape-victim-center-open-on-every-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रेप पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन शुरू करेगी मोदी सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रेप पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन शुरू करेगी मोदी सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला/संगरूर
Updated Sat, 31 May 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने प्राथमिक फैसलों में घरेलू हिंसा और रेप पीड़ित महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर योजना शुरू करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देशभर के हर जिले में रेप विक्टम केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि पीड़ित महिलाओं को दर-दर की ठोकरें न खानी पड़े।
मेनका गांधी गांव दुगरी में आयोजित एक धार्मिक समागम में शिरकत करने के लिए विशेष रूप से पहुंची थीं।
केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में मेनका ने कहा कि हेल्पलाइन योजना से अत्याचार की शिकार महिलाओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर डीसी अर्शदीप सिंह थिंद और एसपी जसविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
बिना सुरक्षा के पहुंची मेनका
मेनका गांधी बेहद सादे वस्त्रत्तें में एक साधारण श्रद्धालु की भांति गांव दुगरी के संत बाबा निर्मल सिंह (गुरु जी) की समाधि स्थल पर पहुंची। उनके साथ न ही पुलिस सुरक्षा थी और न लाल बत्ती लगी गाड़ी। डेरे के भीतर मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर सख्ती से पाबंदी थी, फोटोग्राफी से भी मना किया गया था।
विज्ञापन