फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maneka Gandhi reached Woman of India Organic Festival in chandigarh

गधी के दूध का साबुन देख केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी हुईं हैरान, इस महिला का है ये आईडिया

Tue, 15 Jan 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi reached Woman of India Organic Festival in chandigarh
वुमन ऑफ इंडिया आर्गेनिक फेस्टिवल

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में आयोजित तीन दिवसीय वुमन ऑफ इंडिया आर्गेनिक फेस्टिवल का सोमवार को समापन हो गया। फेस्टिवल के आखिरी दिन केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी और सांसद किरण खेर भी पहुंचीं। इस दौरान गधी के दूध का साबुन देख मेनका गांधी हैरान हुईं।

विज्ञापन


दिल्ली से आई पूजा गधी के दूध से साबुन बनाती हैं। वह ऑर्गनिको की संस्थापक भी हैं। पूजा ने बताया कि यह साबुन पांच प्रकार के तेलों और गधी के दूध को मिलाकर बनाया गया है। इसके लिए पूजा गधों का पालन करने वालों किसानों से संपर्क करती हैं और उनसे दूध खरीदती हैं। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। मेला का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कर रहा है। इस साबुन की मांग विदेशों में काफी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेस्टिवल के प्रति महिला किसानों का रिस्पांस बहुत अच्छा है। देशभर से आईं महिला किसानों के ज्यादातर आर्गेनिक उत्पाद बिक चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिला व बाल विकास मंत्रालय का प्रयास है कि इस तरह के आयोजनों से महिला किसानों को बढ़ावा मिले। आगे भी आर्गेनिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनका गांधी ने खरीदे पालक, ड्रमस्टिक व मूली के बीज
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी देशभर से आई सभी महिला किसानों से उनके स्टॉल पर जाकर मिलीं। सभी से उन्होंने पूछा कि क्या उनके उत्पाद बिक रहे हैं। वह यह भी पूछती नजर आईं कि पिछले दिनों दिल्ली में जो आर्गेनिक फेस्ट आयोजित किया गया था, उससे ज्यादा कमाई हुई या नहीं। जिस पर ज्यादातर महिलाओं ने हां में जवाब दिया।

Maneka Gandhi reached Woman of India Organic Festival in chandigarh
उत्पादों की जानकारी लेते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

उन्होंने केरल ने आए नारायण के स्टॉल से कुकुम्बर, पालक, ड्रमस्टिक, ब्रिंजल, अशगौड़ व मूली के बीज खरीदे। इसके अलावा मेनका गांधी सभी महिलाओं से फीडबैक लेती नजर आईं। कई महिला किसानों ने मेनका गांधी के साथ सेल्फी भी खिंचवाई व फेस्टिवल के आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

सांसद खेर को मेनका गांधी ने दी आर्गेनिक ब्रेड की जानकारी 
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के साथ सांसद किरण खेर भी आर्गेनिक फेस्टिवल में देशभर से आईं महिलाओं से मिलीं। किरण खेर एक स्टॉल पर गईं तो उन्होंने पूछ लिया कि आर्गेनिक ब्रेड क्या होता है, तब केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने उन्हे आर्गेनिक ब्रेड के बारे में बताया। सांसद खेर फेस्टिवल में खरीददारी करती भी नजर आईं। उन्होंने हरियाणा से आए अनस की स्टॉल से गार्लिक ब्रेड खरीदा।

मेनका से बोली महिला- दीदी, मेरा किराया नहीं आया
महिला किसानों से मिलते समय जब केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत से आईं शशिकला के स्टॉल पर पहुंचीं तो वह बोल पड़ीं कि दीदी पिछली बार का मेरा किराया अभी तक नहीं आया। शशिकला ने बताया कि वह दिल्ली में आयोजित किए गए पांचवें आर्गेनिक फेस्टिवल में भी गई थीं।

 लेकिन वहां जाने का किराया अभी तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि गांव से कई और महिलाएं भी आर्गेनिक फेस्टिवल में अपने उत्पादों से साथ आने को तैयार हैं, लेकिन किराया नहीं मिलने की वजह से वह नहीं आ पा रही हैं। शशिकला की बातों को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पता करेंगी कि ऐसा क्यों हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed