{"_id":"633211745dbdbb087f40dea9","slug":"mandeep-singh-s-century-pcc-beat-petroleum-s-team-by-150-runs-chandigarh-news-pkl4636505137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनदीप सिंह की शतकीय पारी, पीसीसी ने पेट्रोलियम की टीम को 150 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनदीप सिंह की शतकीय पारी, पीसीसी ने पेट्रोलियम की टीम को 150 रन से हराया
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनदीप सिंह की शतकीय पारी की बदौलत पीसीसी की टीम ने पेट्रोलियम की टीम को 150 रनों से हरा दिया। जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेला गया। पहले खेलते हुए पीसीसी की टीम ने निर्धारित 36 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए। मनदीप सिंह शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 113 रनों की पारी खेली। इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अन्य बल्लेबाज साहिल ने 41 गेंदों पर 54 नाबाद रन की पारी खेली। अभिषेक ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में अमित मिश्रा ने 39 रन देकर 2 विकेट, नितीश ने 16 रन देकर 1 विकेट, सौरभ ने 59 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेट्रोलियम की पूरी टीम 29.2 ओवर में कुल 121 के स्कोर पर सिमट गई। उदय कौल टीम के लिए सबसे अधिक 40 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में सिद्धार्थ कौल ने 2, मंयक ने 2, हरप्रीत ने 3 विकेट चटकाए।
बड़ौदा ने बिहार को 220 रन से हराया
दिन का दूसरा मुकाबला पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला गया। इस मुकाबले में बड़ौदा ने बिहार को 220 के स्कोर से हरा दिया। पहले खेलते हुए बड़ौदा की टीम ने 334 का स्कोर बनाया। क्रिती पटेल ने शतक जमाते हुए 130 रन बनाए। इस पारी में 13 चौके शामिल रहे। वहीं, शिवालिक शर्मा ने शतक जमाते हुए 101 रन बनाए। वहीं, रनों का पीछा करते हुए बिहार की पूरी टीम 114 के स्कोर पर सिमट गई।