{"_id":"5fc6a9d38ebc3e9b90284478","slug":"manager-of-bargain-budge-club-arrested-for-serving-hookah-chandigarh-news-pkl395800635","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का परोसने पर बारगेन बुज क्लब का प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का परोसने पर बारगेन बुज क्लब का प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के क्लबों पर कार्रवाई होने के बावजूद क्लब प्रबंधक हुक्का परोसने से बाज नहीं आ रहे। सोमवार रात सेक्टर-26 स्थित बारगेन बुज क्लब में पुलिस ने हुक्का परोसने के आरोप में क्लब के प्रबंधक को गिरफ्तार किया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने प्रबंधक प्रभात सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल की अगुवाई में सोमवार देर रात पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-26 स्थित बारगेन बुज क्लब में हुक्का परोसा जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर हुक्का परोसने के आरोप में क्लब के प्रबंधक प्रभात को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया। कोविड-19 के दौरान शहर के क्लबों में हुक्का परोसकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हुक्का की वजह से क्लबों में कोरोना फैलने से रोकने को लेकर डीसी ने सख्त आदेश दिए थे। इसके बाद से पुलिस छापेमारी कर क्लब मालिकों व प्रबंधकों को हुक्का परोसने के आरोप में गिरफ्तार कर रही है।
अब तक इन क्लबों पर हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि एसएसपी कुलदीप चहल के आदेशों पर पुलिस अभी तक सात क्लबों पर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने क्लब में हुक्का परोसने पर सेक्टर-26 के रिफ बार क्लब, बुलेवार्ड क्लब और मोब क्लब, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तमजारा क्लब, सेक्टर 9 स्थित एसको बार, सेक्टर 9 स्थित बूम बॉक्स और बारगेन बुज क्लब के संचालकों व मालिक के खिलाफ कार्रवाई की है।