फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man who snatched mobile from woman arrested within few hours

Chandigarh News: महिला से मोबाइल झपटने वाले कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 03:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Man who snatched mobile from woman arrested within few hours
चंडीगढ़। महिला का फोन छीनकर भागे दो झपटमारों समेत फोन खरीदने वाले को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोच लिया। मामला सोमवार शाम का है। आरोपियों की पहचान धनास निवासी रोहन व सतीश कुमार और सेक्टर-25 निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सेक्टर-34 सी निवासी महिला रितु शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने पालतू कुत्ते के साथ घर के बाहर टहल रहीं थीं। उन्होंने फोन हाथ में पकड़ा हुआ था। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। उन्होंने शोर मचाया लेकिन झपटमार तेजी से भाग निकले। पुलिस ने रितु की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और कुछ ही घंटे में आरोपी रोहन और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रितु का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि झपटा हुआ मोबाइल वह धनास निवासी सतीश कुमार को बेचते हैं। वह सेक्टर-22 में मोबाइल बेचने के लिए कियोस्क लगाता है। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। अब रिमांड के दौरान पुलिस पता लगाएगी कि आरोपियों से पहले कितनी वारदातें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed