फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Was Driving Car on 3 Wheels, Arrest

पुलिस को छकाते हुए तीन टायरों पर दौड़ाता रहा कार

Fri, 07 Feb 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 07 Feb 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
Man Was Driving Car on 3 Wheels, Arrest
शहर में तीन टायरों पर कार चला रहे एक युवक ने पुलिस को खूब दौड़ाया। करीब दो घंटे तक युवक शहर की सड़कों पर घूमता रहा। इस दौरान वह चंडीगढ़ भी गया। लेकिन, वहां भी पुलिस उसे काबू नहीं कर पाई। इसने पीसीआर कर्मी भी आते-आते बचा।
विज्ञापन


बाद में काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे फेज-5 की मार्केट के बैक साइड में काबू किया। फिर उसका मेडिकल करवाया गया। इसमें किसी भी तरह का नशा न करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के तहत युवक का चालाना काटा। युवक अकाली दल के एक पूर्व नेता को पोता बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वीरवार को फेज-3ए में पुलिस खड़ी थी। इसी बीच युवक ने पुलिस को देखते ही अपनी वर्ना कार दौड़ाना शुरू कर दी। कार का अगली साइड वाले शीशे पर दरार थी। वहीं, पीछे वाली साइड का शीशा टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की ड्राइवर साइड वाला पिछला टायर बाहर की तरफ लटका हुआ था। जबकि, युवक तीन टायरों व गाड़ी चला रहा था। पुलिस को लगा कि युवक कहीं एक्टिसेंट करके आया है।

इसके बाद पुलिस ने युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ पीसीआर जवान बाइक पर उसका पीछा करने लगे। वह उसे घेर नहीं पा रहे थे। इस दौरान युवक मदनपुर से होता हुआ फेज-1 और 2 गया। इसके बाद फर्नीचर मार्केट से होता हुआ चंडीगढ़ पहुंच गया। वहां पर चंडीगढ़ पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।

वहां से भी युवक अपनी कार को निकाल लाया। जबकि उसका पीछा कर रही पुलिस जाम में फंस गई। इसके बाद पुलिस को उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने काफी मशक्त कर उसे फेज-5 के पास घेरा।

लेकिन, फिर वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने अपनी जिप्सी उसकी कार के आगे लगा दी। साथ ही हिम्मत कर युवक की कार से चाबी निकाली। युवक की पहचान गुरनूर नामक युवक के रूप में हुई है।


उसने अपने आप को एक अकाली दल के पूर्व सांसद का पोता बताया। थाना प्रभारी फेज-1 राजीव कुमार ने बताया कि युवक का सही ढंग से कार न चलाने व ट्रैफिक नियम तोड़ने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed