{"_id":"64c746f62ee848738d0c6720","slug":"man-stole-prtc-bus-in-samana-of-patiala-in-drunkenness-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दुस्साहस: नशेड़ी ने PRTC की बस चुराई, आठ किमी ले गया, फिर खेत में खड़ी कर अंदर ही सो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में दुस्साहस: नशेड़ी ने PRTC की बस चुराई, आठ किमी ले गया, फिर खेत में खड़ी कर अंदर ही सो गया
Mon, 31 Jul 2023 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:00 AM IST
सार
जगसीर सिंह निवासी गांव घंगरौली ने थाना सदर समाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 जुलाई को रात करीब पौने आठ बजे गांव तलवंडी मलिक की कोऑपरेटिव सोसाइटी में पीआरटीसी की बस खड़ी करके चला गया। जब अगले दिन आकर देखा, तो वहां बस नहीं थी।
विज्ञापन
PRTC Bus
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के समाना में नशे की हालत में एक युवक ने पीआरटीसी बस ही चुरा ली। युवक बस को आठ किमी तक चलाकर ले गया। हालांकि आरोपी को पुलिस ने लोगों की मदद से धर लिया है। थाना सदर समाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जगसीर सिंह निवासी गांव घंगरौली ने थाना सदर समाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 जुलाई को रात करीब पौने आठ बजे गांव तलवंडी मलिक की कोऑपरेटिव सोसाइटी में पीआरटीसी की बस खड़ी करके चला गया। जब अगले दिन आकर देखा, तो वहां बस नहीं थी। इसी बीच जानकारी मिली कि समाना में एक युवक ने नशे की हालत में बस चुराई है। चोर बस को गांव तलवंडी मलिक से करीब आठ किलोमीटर दूर गांव देदड़ा ले गया।
यह भी पढ़ें: ये कैसी लापरवाही: मौजूद है शहीद ऊधम सिंह की असली फोटो, फिर भी प्रतिमाओं में लगाए जा रहे काल्पनिक चेहरे
विज्ञापन
जब गांव के लोगों ने खेतों में खड़ी बस को देखा, तो अंदर चढ़कर देखने पर पाया कि एक युवक सो रहा था। तुरंत लोगों ने पुलिस बुलाई और आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह अकेला नहीं था, उसके साथ दो और लोग थे। उन तीनों ने पहले मिलकर शराब पी और फिर पीआरटीसी की बस को चलाकर ले गए।
नशे में याद नहीं कहां से चुराई बस
नशे में होने के कारण उसे याद नहीं है कि वह बस को लेकर कहां गया था और इसे कहां खड़ा किया था। जानकारी के मुताबिक पीआरटीसी की यह बस समाना से तलवंडी मलिक रूट पर चलती है और गांव तलवंडी में पहुंचने पर यहीं पर इसे खड़ी कर दिया जाता है। उधर थाना सदर समाना के प्रभारी गुरदेव सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दोनों साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।