{"_id":"5b5802714f1c1b46748b6e09","slug":"man-shouted-plane-is-hijacked-arrested-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट से खड़ा होकर शख्स बोला- फ्लाइट हो चुकी है हाइजैक...यात्रियों की सूख गई सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट से खड़ा होकर शख्स बोला- फ्लाइट हो चुकी है हाइजैक...यात्रियों की सूख गई सांसें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी, अचानक एक शख्स अपनी सीट पर खड़े होकर कहने लगा कि प्लेन हाईजैक हो गया है। यह सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। फ्लाइट क्रू की शिकायत पर एंटी-हाइजैकिंग टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुई इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने अचानक अपनी सीट पर खड़ा होकर बोला कि फ्लाइट हाइजैक हो चुकी है। कोई अपनी सीट बेल्ट न खोले। इससे यात्री काफी भयभीत हो गए। इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही फ्लाइट (संख्या-6 ई-372) सुबह करीब 9 बजे लैंड हुई।
यह फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान मंडी पंजाब के रहने वाले यात्री लखविंदर कुमार ने विमान के हाइजैक होने की बात कही। केबिन क्रू ने इसकी जानकारी तुरंत ग्राउंड स्टाफ को दी। इसके बाद एयरपोर्ट एंटी-हाइजैकिंग टीम ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी बडगाम तेजिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए यात्री से पूछताछ जारी है। पूछताछ खत्म होने पर जल्द रिहा कर दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए आया था।