फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man shot his son along with his brother in Dhaula village of Muktsar

Murder in Muktsar: पिता ने चाचा के साथ मिलकर बेटे गोली से उड़ाया, अपनी औलाद न होने का था शक

Sat, 02 Dec 2023 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 12:56 PM IST
सार

परिवार पहले तो गोली चलने को एक हादसा बता रहा था। मगर बाद में जब जांच शुरू की गई तो मृतक की मां पुष्पिंदर कौर के बयानों से कुछ और कहानी सामने आई। मनजोत के पिता को शक था कि वह नाजायज है। इसी के चलते उसने मनजोत को गोली मार दी

विज्ञापन
Man shot his son along with his brother in Dhaula village of Muktsar
मृतक मनजोत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

मुक्तसर के गांव धौला में एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने बेटे को गोली मार दी। आरोपी को शक था कि उसका बेटा उसकी अपनी औलाद नहीं है। पुलिस ने आरोपी पिता और चाचा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में मिला खाना खाने से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल
विज्ञापन


डीएसपी लंबी जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गांव धौला में एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली। जिसे परिवार ने घायल अवस्था में पहले सिविल अस्पताल मलोट भर्ती कराया था। वहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने उसे एम्स बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा एम्स में उसका इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार देर शाम युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पहले तो गोली चलने को एक हादसा बता रहा था। मगर बाद में जब जांच शुरू की गई तो मृतक की मां पुष्पिंदर कौर के बयानों से कुछ और कहानी सामने आई। पुष्पिंदर कौर के अनुसार उसके पति शिवराज सिंह पुत्र नायब सिंह को शक था कि उनका बेटा मनजोत सिंह उसकी अपनी औलाद नहीं है। इसी शक के चलते उसने गुरुवार को अपने भाई रेशम सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर से मनजोत सिंह (20) को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मां ने पति और उसके भाई पर मिल कर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। लंबी पुलिस ने मां के बयान पर पिता व चाचा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते हैं कि मनजोत ने 10 दिसंबर को कनाडा जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed