फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man of Begowal died in America in firing

Kapurthala: बेगोवाल के जसवीर सिंह की अमेरिका में मौत, दुकान के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में गई जान

Tue, 23 Jul 2024 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 12:47 PM IST
सार

बेगोवाल का जसवीर सिंह एक साल पहले ही 40 लाख रुपये कर्ज पर लेकर अमेरिका गया था। वह मिसिसिपी में एक दुकान में काम करता था।  

विज्ञापन
Man of Begowal died in America in firing
जसवीर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

कपूरथला के बेगोवाल वासी एक व्यक्ति की अमेरिका के मिसिसिपी शहर में अज्ञात कार चालक की तरफ से की गई अंधाधुंध फायरिंग में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान के बाहर यह घटना घटी है। इसमें कपूरथला के व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल भी हुए हैं। मृतक की पहचान बेगोवाल वासी जसवीर सिंह के रूप में हुई है। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों और गांव वासियों में मातम का माहौल है।  
विज्ञापन


कपूरथला के कस्बा बेगोवाल वासी जसवीर सिंह अमेरिका के मिसिसिपी में एक स्टोर में काम करता था। जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने बताया कि उसका बेटा जसवीर सिंह (33) एक वर्ष पहले 40 लाख रुपये का कर्ज लेकर अच्छे भविष्य की तलाश में विदेश गया था। उसके दो बच्चे (एक बेटी और एक बेटा) है। उसका भाई भी अपने परिवार के साथ बाहर रहता है।  
विज्ञापन


वसन सिंह ने बताया कि बीते दिनों जसवीर सिंह एक दुकान के बाहर काम कर रहा था तभी कार में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इसमें गोली लगने से उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले या हमले से जुड़े कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है कि इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया है। मृतक जसवीर सिंह के पिता वसन सिंह ने मांग की है कि मेरे लड़के के परिवार को वहां बुलाया जाए ताकि उनके बच्चे आखिरी बार अपने पिता को देख सकें। 


इस घटना को लेकर मिसिसिपी के जैक्सन शहर के पुलिस प्रमुख जोसेफ वेड ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस घटना की गहन जांच की जा रही है। और जो लोग घायल हुए हैं उनका फिलहाल इलाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर काली होंडा कार में आए थे। जिनकी तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed