फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered in Dhanas of chandigarh

Chandigarh: धनास में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा, जमीन पर पटकने से गई जान

Mon, 25 Dec 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Dec 2023 12:08 PM IST
सार

शिकायतकर्ता  महिला का कहना है कि उनके पांच बच्चे हैं जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बीती रात घटना के वक्त उसके दोनों बेटे शराब पी रहे थे। इसी दौरान किराएदार से 100 रुपये लेने की बात पर अमरजीत ने छोटे भाई को कुछ कहा जिसके बाद उन दोनों में बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Man murdered in Dhanas of chandigarh

विस्तार

घर में मां के सामने बैठकर शराब पी रहे दो भाइयों की लड़ाई हुई और एक ने जमीन पर पटक कर दूसरे की हत्या कर दी। वारदात धनास में शनिवार रात को हुई। मृतक की पहचान अमरजीत उर्फ गोगा (34) के रूप में हुई है। मां की शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी छोटे भाई जसपाल उर्फ भूरा (28) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


झगड़े में घायल होने और दौरे पड़ने के कारण आरोपी जसपाल को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। शिकायतकर्ता शिंदरों (55) का कहना है कि 23 दिसंबर को रात करीब दस बजे उनका बड़ा बेटा अमरजीत उर्फ गोगा और छोटा बेटा जसपाल उर्फ भूरा घर में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान वह भी घर में मौजूद थीं। इतने में अमरजीत ने जसपाल से कहा कि किरायेदार से 100 रुपये मांग कर ले आओ।
विज्ञापन


जसपाल ने मना करते हुए कहा कि किरायेदार गालियां निकालते हैं। इस पर दोनों में बहस हो गई और बड़ा बेटा अपनी मां (शिकायतकर्ता) से दूध के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने भी पैसे देने से मना कर दिया, इस पर वह मां को गाली देने लगा। इसका छोटे भाई ने विरोध किया। इसी बीच छोटे भाई ने बड़े भाई को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे अमरजीत के सिर में गंभीर चोट लग गई। वह जमीन पर बेसुध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: नशे के लिए गुजरात से पंजाब आ रहीं प्रतिबंधित ड्रग्स, फर्जी कंपनियों के बिलों से हो रही सप्लाई


मां ने सोचा कि शराब के नशे के चलते वह नहीं उठ रहा। काफी देर तक अमरजीत के न उठने पर मां ने किरायेदायर की मदद ली और पीसीआर बुलाकर अमरजीत को पीजीआई पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच आरोपी जसपाल भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी जसपाल को दौरे पड़ने लगे, जिसके बाद उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। सारंगपुर पुलिस का कहना है कि सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर मृतक अमरजीत के शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। इसके बाद परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शिकायतकर्ता शिंदरों के पांच बच्चों में तीन बेटे और दो बेटियां थीं, जिनमें से एक बेटे की हत्या हो गई। मृतक समेत तीनों बेटे कुंवारे थे जबकि बेटियों की शादी हो चुकी है। महिला के पति की 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed