{"_id":"59fb18194f1c1bec538bab25","slug":"man-killed-his-girlfriend-in-ludhiana-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को बोला साथ खुदकुशी करेंगे, मौके पर बदला लड़के का मन तो हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को बोला साथ खुदकुशी करेंगे, मौके पर बदला लड़के का मन तो हुआ ये
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां डाबा के सुरजीत नगर इलाके में वीरवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका का चुन्नी से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पहले दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने की बात की थी।
हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर जाकर इत्मिनान से बैठ गया। वारदात के वक्त आरोपी का मोबाइल घटनास्थल गिर गया, जिसके सहारे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मृतका की पहचान रेखा (30) के रूप में हुई है। थाना डाबा पुलिस ने आरोपी सुरजीत नगर निवासी वरिंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रेखा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई की रहने वाली थी। यहां वह पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसके पिछले कुछ दिनों से आरोपी वरिंदर से संबंध बन गए थे।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले इस बात का पता रेखा के पति को चल गया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। एएसआई के मुताबिक आरोपी वरिंदर ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि रेखा से मिलने के लिए आया तो उसने उसे सारी बात बता दी। इस पर दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने की बात की।

मोबाइल के जरिये पकड़ा गया आरोपी
death
दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने की बात की। बाद में उसका इरादा बदल गया और उसने रेखा की चुन्नी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी और शव बेड पर डाल दिया और फरार हो गया।
मोबाइल के जरिये पकड़ा गया आरोपी
जांच अधिकारी ने बताया जब आरोपी रेखा की हत्या के बाद फरार होने लगा तो उसका मोबाइल वहीं गिर गया। आरोपी को इस बात का पता नहीं चला और वह सीधे अपने घर जाकर आराम से बैठ गया। जांच के दौरान पुलिस को रेखा के शव के पास उसका मोबाइल मिला। इसी दौरान रेखा के बच्चे स्कूल से आ गए। पुलिस ने बच्चों से मोबाइल और उसमें मिवे फोटो में शामिल आरोपी वरिंदर के बारे में पूछा। इस पर बच्चों ने बताया कि वह उनके अंकल है और वह साथ वाली गली में रहते है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी बात उसने बता दी। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा।