{"_id":"5f1967628ebc3e63af6cb48a","slug":"man-cut-off-legs-nerve-outside-bjp-state-office-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सीएम की मौजूदगी में युवक ने काटी पैरों की नस, डीसी बोले - नशे का आदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: सीएम की मौजूदगी में युवक ने काटी पैरों की नस, डीसी बोले - नशे का आदी
Thu, 23 Jul 2020 04:05 PM IST
ajay kumar
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Jul 2020 04:05 PM IST
सार
- बोला- पुलिस वालों ने मेरी जिदंगी बर्बाद कर दी है
- आत्महत्या करने को व्यक्ति ने काटी नस
- पुलिस ने पीजीआई में दाखिल कराया
विज्ञापन
रोहतक में व्यक्ति ने नस काटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की ताजपोशी के दौरान गुरुवार को प्रदेश कार्यालय के बाहर सीएम मनोहर लाल का भाषण शुरू होने से पहले एक युवक भीड़ के बीच आगे आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसकी कोई नहीं सुन रहा। इतना ही नहीं, उसने दोनों पैरों की नस काटी हुई थी, जहां से खून बह रहा था।
विज्ञापन
तत्काल पुलिस ने उसे भीड़ से बाहर निकाला। मीडिया के सामने युवक चिल्ला रहा था कि उसकी पुलिस वालों ने जिंदगी खराब कर दी। आत्महत्या करने को नस काटी है। इसी बीच युवक ने जेब से एक पुड़िया निकाली लेकिन उससे पहले एक युवक ने झपट्टा मारकर गिरा दी। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर युवक को पुलिस अपनी गाड़ी से पीजीआई लेकर गई।
विज्ञापन
वहीं, इस बारे में डीसी आरएस वर्मा का कहना है कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर कार्यक्रम में अपने पैरों की नसें काटने वाले व्यक्ति की पहचान प्रेम नगर के नजदीक कैलाश कॉलोनी निवासी राजबीर सिंह के तौर पर हुई है। जो मूलरूप से कंसाला गांव का रहने वाला है। डीसी का कहना है कि युवक नशे का आदी है। इससे पूर्व भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने पैरों पर किसी धारदार चीज से स्वयं को चोट पहुंचाई थी, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन