फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man and dog burnt alive in fire late night in Kapurthala Civil Hospital quarter

Kapurthala: सिविल अस्पताल के क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, महिला कर्मी का दामाद और कुत्ता जिंदा जले

Sat, 13 Jan 2024 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 12:57 PM IST
सार

मौके पर मौजूद जीत बहादुर व अन्य लोगों ने बताया कि क्वार्टर में अस्पताल में लेवल फोर के पद पर कार्यरत लक्ष्मी अपनी 2 बेटियों पूनम, पूजा व दामाद बीरा के साथ मौजूद थी। देर रात दो बजे बीरा पुत्र कश्मीर के घर में आग लग गई।  

विज्ञापन
Man and dog burnt alive in fire late night in Kapurthala Civil Hospital quarter
कपूरथला सिविल अस्पताल के क्वार्टर में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला सिविल अस्पताल के एक क्वार्टर में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक व्यक्ति तथा पालतू कुत्ते की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस घटना में घर का सारा सामान जल कर राख हो गया है और तीन महिलाए घायल भी हुई हैं। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पड़ोसी जीत बहादुर व अन्य लोगों ने बताया कि इस क्वार्टर में अस्पताल में लेवल फोर के पद पर कार्यरत रोशनी अपनी 2 बेटियों पूनम, पूजा व दामाद बीरा के साथ रहती थी। देर रात लगभग ढाई बजे बीरा पुत्र कश्मीर के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पता चलने पर स्थानीय लोगों ने और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आग में बीरा और एक कुत्ते की मौत हो गयी। जबकि आग लगने से रोशनी, पूजा और पूनम भी झुलस गई। मृतक व्यक्ति के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और घायलों में 2 का सिविल अस्पताल कपूरथला और एक का जालंधर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


वहीं सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने बताया कि देर रात ढाई बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और वह खुद भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस घटना में महिला कर्मी के घर का सारा सामान जल गया। और महिला कर्मी के दामाद तथा एक कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed